Aaj Ka Panchang, 1 November 2024 : आज कार्तिक अमावस्या तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

आज 1 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि शाम 6.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही प्रीति योग का संयोग रहेगा। इसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.42 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 10.41 बजे से दोपहर 12.04 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

1 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि – 1 नवंबर 2024 को शाम 6.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी।

प्रीति योग – 1 नवंबर 2024 को सुबह 10.41 बजे तक है। इसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा।

स्वाति नक्षत्र – 1 नवंबर 2024 को रात 3.31 बजे तक रहेगा।

अमृत काल मुहूर्त – सुबह 6.04 बजे से सुबह 7.41 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम को 6.21 बजे से शाम 7.24 बजे तक

पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 20 अक्टूबर 2025 : आज रुप चौदस और दिवाली का पर्व, जानें दिवाली पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.21 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.22 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.08 बजे से लेकर सुबह 5.09 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 10.41 बजे से दोपहर 12.04 बजे तक

मुंबई- सुबह 10.56 बजे से दोपहर 12.22 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 10.43 बजे से दोपहर 12.05 बजे तक

लखनऊ – सुबह 10.26 बजे से सुबह 11.49 बजे तक

भोपाल- सुबह 10.39 बजे से दोपहर 22.03 बजे तक

कोलकाता – सुबह 09.55 बजे से सुबह 11.20 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 10.58 बजे से दोपहर 13.22 बजे तक

चेन्नई- सुबह 10.25 बजे से सुबह 11.52 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:33 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.35 बजे

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment