ससुरालियों को फंसाने की कोशिश में पति ने खुद को ही मार ली गोली

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा के पास रबूपुरा में विवाद के चलते पत्नी और ससुरालियों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को ही गोली मार ली। उसने ससुरालियों पर इसका आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज करा दी। हालांकि, जांच में मामला फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को गांव रामपुर बांगर निवासी तांत्रिक का काम करने वाले 40 वर्षीय नेपाल सिंह को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारने की सूचना मिली। पुलिस ने घायल व्यक्ति को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पेट में गोली लगी थी। हालांकि, गोली केवल पेट को छूकर निकली थी। नेपाल सिंह ने अपनी पत्नी और साले पर गोली मारकर भाग जाने की कहानी पुलिस को बताई।

पुलिस ने जब इसकी छानबीन की तो ससुरालवालों द्वारा गोली मारने की बात पूरी तरह झूठी निकली। पुलिस ने बताया कि नेपाल सिंह का उसकी पत्नी और ससुरालियों से काफी समय से विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी अपने मायके मुजफ्फरनगर में ही रहती है। पिछले सप्ताह वह रामपुर बांगर गांव आई थी। उस दौरान भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पत्नी और उसके भाइयों को सबक सिखाने के लिए झूठे मुकदमे में फंसाने के उद्देश्य से नेपाल ने खुद ही तमंचे से अपने ऊपर गोली चला दी।

ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस

वहीं, गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला ने जेठ पर अश्लील हरकत करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप भी लगाया है। पुलिस का कहना है कि ससुराल पक्ष के 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि उनकी शादी मई 2022 में विजयनगर थानाक्षेत्र में ही हुई थी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment