Aaj Ka Panchang, 17 October 2024 : आज वाल्मीकि जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 17 अक्टूबर 2024 को तुला संक्रांति, मीराबाई जयंती और वाल्मीकि जयंती है. तुला संक्रांति (Tula sankranti) के दिन सूर्य तुला राशि में प्रवेश करते हैं. संक्रांति का दिन सूर्य देव की कृपा पाने के लिए श्रेष्ठ होता है. मान्यता है कि इस दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान कर सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए. इससे सम्मान में वृद्धि होती है. वहीं जो लोग शनि (Shani dev) की पीड़ा से परेशान हैं वह आज जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं.

गाय को घी और गुड़ के साथ रोटी खिलाना सभी देवी-देवताओं की पूजा करने के बराबर माना जाता है. ऐसा करने के बाद आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 17 October 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 17 अक्टूबर 2024 (Calendar 17 October 2024)

तिथि पूर्णिमा (16 अक्टूबर 2024, रात 08.40 – 17 अक्टूबर 2024, शाम 04.55 )
पक्ष शुक्ल
वार गुरुवार
नक्षत्र रेवती
योग हर्षण, सर्वार्थ सिद्धि योग
राहुकाल दोपहर 01.32 – दोपहर 02.58
सूर्योदय सुबह 06.22 – शाम 05.51
चंद्रोदय शाम 05.41 – चंद्रास्त नहीं
दिशा शूल दक्षिण
चंद्र राशि मीन
सूर्य राशि तुला

शुभ मुहूर्त, 17 अक्टूबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.37 – सुबह 05.26
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.45 – दोपहर 12.31
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.07 – शाम 06.31
विजय मुहूर्त दोपहर 02.17 – दोपहर 03.06
अमृत काल मुहूर्त दोपहर 02.14 – दोपहर 03.38
निशिता काल मुहूर्त रात 11.42 – प्रात: 12.32, 18 अक्टूबर
पढ़ें  Aaj ka Panchang 24 March 2025: आज के पंचांग से जानें चैत्र माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारी यहां

17 अक्टूबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड –  सुबह 06.23 – सुबह 07.49
  • आडल योग – सुबह 04.20 – सुबह 06.24, 18 अक्टूबर
  • गुलिक काल – सुबह 9.15 – सुबह 10.40
  • पंचक काल – सुबह 06.23 – शाम 04.20
  • भद्रा काल – सुबह 06.23 – सुबह 06.48

आज का उपाय

संक्राति के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ का पाठ करना चाहिए. इससे आपकी कुंडली में सूर्य के शुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment