18 October 2024 Panchang: पंचांग से जानिए कार्तिक मास के पहले दिन की पूजा का शुभ मुहूर्त, कब से कब तक रहेगा राहुकाल

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 18 अक्टूबर 2024 से कार्तिक माह की शुरुआत गई है. कार्तिक माह में रोजाना सुबह सूर्योदय से पूर्व स्नान करने पर आरोग्य मिलता है, सेहत अच्छी रहती है. साथ ही इस महीने में रोजाना तुलसी को जल अर्पित करें, शाम को तुलसी में दीपक लगाकर परिक्रमा करें. मान्यता है इससे मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं.  कार्तिक माह में शाम को नदी, मंदिर में दीपदान जरुर करें, इससे धन संकट दूर होता है. जीवन में अंधकार रूप बाधा का नाश होता है.

कार्तिक माह में आंवले के पेड़ और शालिग्राम जी की पूजा करें. इससे परिवार में सुख-शांति स्थापित होती है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 18 October 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 18 अक्टूबर 2024 (Calendar 18 October 2024)

तिथि प्रतिपदा (17 अक्टूबर 2024, शाम 04.55 – 18 अक्टूबर 2024, दोपहर 01.15 )
पक्ष कृष्ण
वार शुक्रवार
नक्षत्र अश्विनी
योग वज्र, सर्वार्थ सिद्धि योग
राहुकाल सुबह 10.40 – दोपहर 12.06
सूर्योदय सुबह 06.22 – शाम 05.51
चंद्रोदय शाम 06.20 – सुबह 07.08, 19 अक्टूबर
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि मेष
सूर्य राशि तुला

शुभ मुहूर्त, 18 अक्टूबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.37 – सुबह 05.26
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.45 – दोपहर 12.31
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.07 – शाम 06.31
विजय मुहूर्त दोपहर 02.17 – दोपहर 03.06
अमृत काल मुहूर्त सुबह 07.06 – सुबह 8.31
निशिता काल मुहूर्त रात 11.42 – प्रात: 12.32, 19 अक्टूबर
पढ़ें  Aaj Ka Panchang 22 September: शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 अक्टूबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड –  दोपहर 2.57 – शाम 04.23
  • आडल योग – सुबह 06.24 – दोपहर 1.26
  • विडाल योग – दोपहर 1.26 – सुबह 06.24, 19 अक्टूबर
  • गुलिक काल – सुबह 07.49 – सुबह 9.15

आज का उपाय

कार्तिक माह के दौरान रोजाना प्रात: काल 4 बजे मंगला आरती करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंगला आरती के जरिए भगवान को जगाया जाता है. राधा रानी का नाम जपें, कहते हैं इससे कंगाल के भी धनवान बनने के योग बनते हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment