Aaj Ka Panchang 19 March 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 19 मार्च 2025 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि यानी रंग पंचमी और श्री पंचमी है. रंग पंचमी के दिन राधा-कृष्ण को लाल रंग का गुलाल हवा में उड़ाकर अर्पित करें, इससे वैवाहिक जीवन में सुखों की बहार आती है.
वहीं बिजनेसमैन को इस दिन अपनी ऑफिस में माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और साथ ही कार्यस्थल पर गुलाल छिड़कना चाहिए. इसके साथ ही ऑफिस के ईशान कोण में इस दिन दीपक जलाने से भी शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है.
श्री पंचमी की रात मां लक्ष्मी के कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और खीर का भोग लगाएं. इससे धन समृद्धि के योग बनते हैं.
आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 19 March 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)
आज का पंचांग, 19 मार्च 2025 (Panchang 19 March 2025)
तिथि | चतुर्थी (17 मार्च 2025, रात 7.33 – 18 मार्च 2025, रात 10.09) |
पक्ष | कृष्ण |
वार | मंगलवार |
नक्षत्र | स्वाती |
योग | व्याघात |
राहुकाल | दोपहर 3.30 – शाम 5.01 |
सूर्योदय | सुबह 6.29 – शाम 6.28 |
चंद्रोदय | रात 10.13 – सुबह 8.20, 19 मार्च |
दिशा शूल | उत्तर |
चंद्र राशि | तुला |
सूर्य राशि | मीन |
शुभ मुहूर्त, 19 मार्च 2025 (Shubh Muhurat 19 March 2025)
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 5.13 – सुबह 06.01 |
अभिजित मुहूर्त | दोपहर 12.05 – दोपहर 12.53 |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 6.24 – शाम 6.49 |
विजय मुहूर्त | दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16 |
अमृत काल मुहूर्त | सुबह 7.56 – सुबह 9.44 |
निशिता काल मुहूर्त | रात 12.04 – प्रात: 12.52, 19 मार्च |
19 मार्च 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)
- यमगण्ड – सुबह 9.28 – सुबह 10.59
- विडाल योग – सुबह 6.27 – शाम 5.52
- गुलिक काल – दोपहर 12.29 – दोपहर 2.00