Aaj Ka Panchang, 22 October 2024 : आज कार्तिक कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 22 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार है.इस दिन हनुमान यंत्र की स्थापना से भी बहुत लाभ मिलता है. आज के दिन अपने पूजा घर में इस यंत्र को स्थापित करें और हर दिन इसकी पूजा करें. इससे आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी.

शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पूर्व दिशा में मुंह करके तुलसी की माला से श्री राम नाम का कम से कम 11 बार जाप करें. इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं.

मंगलवार की शाम को हनुमान जी को केवड़े का इत्र अथवा गुलाब की माला चढ़ाने से भी वो अपनी कृपा भक्तों पर बरसाते हैं. शनि दोष से छुटकारा मिलता है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 22 October 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 22 अक्टूबर 2024 (Calendar 22 October 2024)

तिथि षष्ठी (22 अक्टूबर 2024, सुबह 02.29 – 23 अक्टूबर 2024, सुबह 01.28)
पक्ष कृष्ण
वार मंगलवार
नक्षत्र आर्द्रा
योग परिघ, त्रिपुष्कर, रवि योग
राहुकाल दोपहर 2.55 – शाम 04.19
सूर्योदय सुबह 06.26 – शाम 05.44
चंद्रोदय रात 9.51 – सुबह 11.45, 22 अक्टूबर
दिशा शूल उत्तर
चंद्र राशि मिथुन
सूर्य राशि तुला

शुभ मुहूर्त, 22 अक्टूबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.37 – सुबह 05.26
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.43 – दोपहर 12.28
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.45 – शाम 06.11
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त रात 07.44 – रात 09.19
निशिता काल मुहूर्त रात 11.40 – प्रात: 12.31, 23 अक्टूबर
पढ़ें  आज का पंचांग, 4 JUNE 2023: देखें आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त

22 अक्टूबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड –  सुबह 09.16 – सुबह 10.41
  • गुलिक काल – दोपहर 12.05 – दोपहर 1.30
  • आडाल योग – सुबह 6.26 – सुबह 5.38, 23 अक्टूबर
  • भद्रा काल – सुबह 1.28 – सुबह 6.27, 23 अक्टूबर

आज का उपाय

कर्ज की समस्या से गुजर रहे हैं तो आज के दिन मंगल देव की पूजा करें. ऊँ अं अंगारकाय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment