आज का पंचांग 24 अप्रैल 2025 : आज वरुथिनी एकादशी व्रत कथा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 24 April 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 24 अप्रैल 2025 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की वरुथिनी एकादशी और गुरुवार है. आपके पास पैसा नहीं टिकता है तो वरुथिनी के दिन कामधेनु गाय की मूर्ति अपने घर लेकर आएं. मान्‍यता है कि कामधेनु गाय में 33 करोड़ देवी और देवताओं का वास होता है. एकादशी के दिन इसे घर पर लाने से आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है.

वरुथिनी एकादशी अपने पूर्वजों का नाम लेते हुए छाता, जल, मटका, धन, अन्न, सत्तू आदि वस्‍तुएं गरीब जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए. मान्यता है इससे आपको उनका आशीर्वाद प्राप्‍त होता है. हर क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होती है और आपको धन की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ता.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 24 April 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग,24 अप्रैल 2025 (Panchang 24 April 2025)

तिथि एकादशी (23 अप्रैल 2025, शाम 4.43 – 24 अप्रैल 2025, दोपहर 2.32)
पक्ष कृष्ण
वार गुरुवार
नक्षत्र शतभिषा
योग ब्रह्म
राहुकाल दोपहर 1.58 – दोपहर 3.36
सूर्योदय सुबह 6.15 – शाम 6.37
चंद्रोदय सुबह 3.54 – दोपहर 3.10, 25 अप्रैल
दिशा शूल दक्षिण
चंद्र राशि कुंभ
सूर्य राशि मेष

शुभ मुहूर्त, 24 अप्रैल 2025 (Shubh Muhurat 24 April 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.55 – दोपहर 12.46
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.24 – शाम 6.49
विजय मुहूर्त दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16
अमृत काल मुहूर्त सुबह 1.32 – सुबह 3.00, 25 अप्रैल
निशिता काल मुहूर्त रात 12.04 – प्रात: 12.52, 25 अप्रैल
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 4 November 2024 : आज कार्तिक शुक्ल तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 अप्रैल 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 5.57 – सुबह 7.25
  • गुलिक काल – सुबह 9.03 – सुबह 10.41
  • पंचक – पूरे दिन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment