Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 November 2026: आज 2 शुभ योग में गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. पंचांग अनुसार, आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, गर करण, सिद्ध योग, दक्षिण का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा 07:11 ए एम तक है. उसके बाद मिथुन राशि में चंद्रमा होगा. सिद्ध योग 07:50 ए एम तक है, फिर साध्य योग बनेगा. आज भद्रा रात में 11:30 पी एम से लग रही है, जिसका वास स्वर्ग में है. स्वर्ग की भद्रा का दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होता है. मार्गशीर्ष माह के दूसरे दिन गीता का पाठ करें. गीता के श्लोक पढ़ें. आप पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा होगी.
आज गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद व्रत और पूजा का संकल्प करें. फिर शुभ-उत्तम मुहूर्त 06:52 ए एम से 08:11 ए एम के बीच भगवान विष्णु की स्थापना करके पूजा करें. सबसे पहले पंचामृत से स्नान कराएं. वस्त्र अर्पित करें. फूल और माला से श्रृंगार करें. फिर पीले फूल, अक्षत्, हल्दी, गुड़, चने की दाल, फल आदि अर्पित करके पूजा करें. विष्णु सहस्रनाम पढ़ें और गुरुवार व्रत कथा सुनें. घी के दीपक से आरती करें. विष्णु कृपा से आपको सफलता, सुख, समृद्धि की प्राप्ति होगी. आज हल्दी, गुड़, पीली दाल, धार्मिक पुस्तक आदि का दान करें. गुरु ग्रह मजबूत होगा.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 26 नवंबर 2026
आज की तिथि- द्वितीया – 01:15 पी एम तक, फिर तृतीया
आज का नक्षत्र- मृगशिरा – 05:47 पी एम तक, उसके बाद आर्द्रा
आज का करण- गर – 01:15 पी एम तक, वणिज – 11:30 पी एम तक, फिर विष्टि
आज का योग- सिद्ध – 07:50 ए एम तक, साध्य – 03:44 ए एम, नवम्बर 27 तक, उसके बाद शुभ
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- वृषभ – 07:11 ए एम तक, फिर मिथुन
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 06:52 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:24 बजे
चंद्रोदय: 07:07 पी एम
चंद्रास्त: 08:40 ए एम
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 05:05 ए एम से 05:58 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:47 ए एम से 12:29 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:36 पी एम
अमृत काल: 10:01 ए एम से 11:26 ए एम, 06:14 ए एम, नवम्बर 27 से 07:40 ए एम, नवम्बर 27
निशिता मुहूर्त: 11:42 पी एम से 12:36 ए एम, नवम्बर 27
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 06:52 ए एम से 08:11 ए एम
चर-सामान्य: 10:49 ए एम से 12:08 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:08 पी एम से 01:27 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:27 पी एम से 02:46 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:05 पी एम से 05:24 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 05:24 पी एम से 07:05 पी एम
चर-सामान्य: 07:05 पी एम से 08:46 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:09 ए एम से 01:50 ए एम, नवम्बर 27
शुभ-उत्तम: 03:31 ए एम से 05:12 ए एम, नवम्बर 27
अमृत-सर्वोत्तम: 05:12 ए एम से 06:53 ए एम, नवम्बर 27
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 06:52 ए एम से 08:11 ए एम
गुलिक काल- 09:30 ए एम से 10:49 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:23 ए एम से 11:05 ए एम, 02:36 पी एम से 03:18 पी एम
राहुकाल- 01:27 पी एम से 02:46 पी एम
भद्रा- 11:30 पी एम से 06:53 ए एम, नवम्बर 27
भद्रा का वास- स्वर्ग में
दिशाशूल- दक्षिण
शिववास
सभा में – 01:15 पी एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में.
