Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2026 : आज कार्तिक कृष्ण पंचमी तिथि, जानें पूजा के लिए मुहूर्त का समय

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 30 October 2026: आज शुक्रवार व्रत और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा है. आज के पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण पंचमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, कौलव करण, शिव योग, पश्चिम का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. शाम 07:24 पी एम के बाद से षष्ठी ति​थि और रात 08:41 पी एम सिद्ध योग बनेगा. सुबह में बना शिव योग जप, तप, पूजा, साधना के लिए अच्छा होता है. वैसे भी आज पंचमी तिथि के देवता नाग देव हैं. उनकी पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय मिटता है, जीवन को सुरक्षा मिलती है.

जो लोग आज शुक्रवार का व्रत हैं, वे दिन में स्नान आदि से निवृत होकर उपवास और फलाहार करें. शाम को सूर्यास्त होते ही लक्ष्मी पूजा करें. एक चौकी पर मां लक्ष्मी की स्थापना करें. उनको सिंदूर, फूल, अक्षत्, धूप, दीप, नैवेद्य, फल आदि अर्पित करें. फिर माता लक्ष्मी को खीर, दूध से बनी सफेद मिठाई आदि का भोग लगाएं. श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और शुक्रवार व्रत कथा सुनें. माता लक्ष्मी को पीले रंग की कौड़ियां चढ़ाएं. इनको कल तिजोरी या धन स्थान पर रख दें. इससे धन में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे. आज इत्र लगाएं, सफेद और गुलाबी रंग के कपड़े पहनें. सफेद रंग की रूमाल का उपयोग करें. सौंदर्य सामग्री का दान करें. इससे शुक्र मजबूत होगा.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 30 अक्टूबर 2026

आज की तिथि- पंचमी – 07:24 पी एम तक, उसके बाद षष्ठी
आज का नक्षत्र- मृगशिरा – 09:04 ए एम तक, फिर आर्द्रा
आज का करण- कौलव – 08:45 ए एम तक, तैतिल – 07:24 पी एम तक, गर – 06:08 ए एम, अक्टूबर 31 तक, फिर वणिज
आज का योग- शिव – 08:41 पी एम तक, उसके बाद सिद्ध
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- मिथुन

पढ़ें  दिल्ली के सुभाष नगर स्थित बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:31 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:38 बजे
चंद्रोदय: 09:23 पी एम
चंद्रास्त: 10:57 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:48 ए एम से 05:40 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:56 पी एम से 02:40 पी एम
अमृत काल: 09:58 पी एम से 11:27 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:39 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 31

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 06:31 ए एम से 07:55 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:55 ए एम से 09:18 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:18 ए एम से 10:41 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:05 पी एम से 01:28 पी एम
चर-सामान्य: 04:14 पी एम से 05:38 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 08:51 पी एम से 10:28 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:05 ए एम से 01:42 ए एम, अक्टूबर 31
अमृत-सर्वोत्तम: 01:42 ए एम से 03:19 ए एम, अक्टूबर 31
चर-सामान्य: 03:19 ए एम से 04:55 ए एम, अक्टूबर 31

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 07:55 ए एम से 09:18 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:45 ए एम से 09:29 ए एम, 12:27 पी एम से 01:11 पी एम
राहुकाल- 10:41 ए एम से 12:05 पी एम
यमगण्ड- 02:51 पी एम से 04:14 पी एम
दिशाशूल- प​श्चिम

शिववास

नन्दी पर – 07:24 पी एम तक, फिर भोजन में.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment