Aaj Ka Panchang, 7 April 2024 : आज मासशिवरात्रि व्रत, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। Aaj ka Panchang 07 April 2024: आज 07 अप्रैल 2024, रविवार का दिन है। इस तारीख पर चैत्र माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर महादेव के निमित्त मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। साथ ही आज कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल के विषय में।

आज का पंचांग (Panchang 07 April 2024)

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त – सुबह 06 बजकर 56 मिनट पर

नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद

ऋतु – बसंत

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04 बजकर 33 मिनट से 05 बजकर 19 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 41 मिनट से 07 बजकर 04

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक

अमृत काल – सुबह 05 बजकर 58 मिनट से 08 अप्रैल सुबह 07 बजकर 23 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग – दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से 08 अप्रैल सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल – शाम 05 बजकर 07 मिनट से 06 बजकर 42 मिनट तक

भद्रा – सुबह 06 बजकर 53 से शाम 05 बजकर 07 मिनट तक

विडाल योग – सुबह 06 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक

आडल योग – दोपहर 12 बजकर 58 से 08 अप्रैल सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 11 January 2025 : आज शनि प्रदोष व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

पंचक का समय – पूरे दिन

दिशा शूल – पश्चिम

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल – भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम – मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुंभ

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 45 मिनट पर

चंद्रोदय – प्रातः 05 बजकर 48 मिनट पर

चन्द्रास्त – शाम 05 बजकर 17 मिनट पर

चन्द्र राशि – कुंभ

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment