आदि गुरु शंकराचार्य की डोली पांडुकेश्वर रवाना, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

Sanchar Now
1 Min Read

नृसिंह मंदिर परिसर में स्थित मंदिर के सामने विशेष पूजा-अर्चना के बाद आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गाडू घड़ा तेल कलश बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान भगवान बदरी विशाल के भजनों के साथ महिलाओं व सेना के बैंडो की मधुर ध्वनि ने नृसिंह मंदिर क्षेत्र भक्तिमय कर दिया।

बता दें कि रात्रि विश्राम पांडुकेश्वर स्थित योग ध्यान बदरी में करने के बाद अगले दिन भगवान कुबेर व उद्धव की डोली, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी व गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा ने बदरीनाथ के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान बदरीनाथ धाम के रावल भी साथ साथ चले। अब 23 अप्रैल को विधि विधान के साथ बदरीनाथ के कपाट खोल लिए जाएंगे।

पढ़ें  'मेरे हाथ में होता तो कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें न देता': बृजभूषण
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment