भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। बाएं हाथ के बल्लेबाज हसमतुल्लाह शाहिदी को मंगलवार को अफगानिस्तान की उस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जो भारत दौरे पर एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने आएगी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट छह से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसके बाद 12 जून से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।

इन लोगों को मिली जगह

वनडे टीम में राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान जैसे खिलाड़ी हैं तो टेस्ट टीम में अनुभव के साथ-साथ युवा जोश भी है। टीम में रहमत शाह, गुरबाज और अजमुल्लाह ओमरजई को मौका दिया गया है।

विकेटकीपर अफसर जाजई और इकराम अलीखिल को टीम में चुना गया है। वहीं स्पिन विभाग की जिम्मेदारी शरफुद्दीन अशरफ और कैस अहमद के जिम्मे होगी। बिलाल समी, जिया शरिफी और सलामी सैफी तेज गेंदबाजी आक्रमण संभालेंगे।

वनडे में अलग संयोजन

टेस्ट के मुकाबले अफगानिस्तान ने वनडे में अलग संयोजन चुना है। टीम में अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी और राशिद खान की वापसी हुई है। इब्राहिम जादरान और सेदीकुल्लाह अटल के अलावा दरविश रसूली पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी है। वनडे टीम में युवा स्पिनर गजनफर को मौका मिला है।

अफगानिस्तान टेस्ट टीम: हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जाजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह ओमरजई, शरफुद्दीन अशरफ, नांगयाल खारोटई, कैस अहमद, बिलाल समी, जिया शरीफी, सलीम सफी।

वनडे टीम: हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरवाइश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, नांगयाल खारोटई, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment