संचार नाउ। फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के सहयोग से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा के विभिन्न बल्क वेस्ट जनरेटर्स (BWGs) में जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए।
ये सत्र श्री भारत इंटरनेशनल कंपनी, इकोटेक-12 (औद्योगिक इकाई),
स्टेलर जीवन, सेक्टर-1 (आवासीय सोसाइटी), 11th एवेन्यू, सेक्टर-16C (आवासीय सोसाइटी) में आयोजित किये गये। इन कार्यक्रमों में संबंधित संस्थानों एवं आवासीय परिसरों के निवासी, प्रशासनिक अधिकारी, प्रबंधन प्रतिनिधि तथा हाउसकीपिंग स्टाफ ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ और सतत शहर का निर्माण तभी संभव है जब निवासी, प्रबंधन, प्रशासन और हाउसकीपिंग स्टाफ सभी मिलकर अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
