ग्रेटर नोएडा में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान: ईकोटेक थ्री में लगाए पौधे

Sanchar Now
1 Min Read

संचार नाउ। ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन की तरफ से औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-थ्री में रोड किनारे पौधरोपण किया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी सुरभि श्रीवास्तव के साथ पौधे रोपित किए।

उनके साथ ही एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव, ओएसडी अर्चना द्विवेद्वी, डीजीएम उद्यान एसके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक अजीत भाई पटेल ने भी पौधे लगाए। पीपल, नीम और अमलतास के पौधे लगाए गए। ए

सीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने सभी ग्रेटर नोएडावासियों से इस बृहद पौधरोपण अभियान का हिस्सा बनने और कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। इस दौरान प्रबंधक प्रशांत समाधिया, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल सहित इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ खुशबू सिंह, सुनील दत्त, राकेश अग्रवाल, नरेश चौहान, एसके शर्मा, सुधीर त्यागी व एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में पानी के बिल के ब्याज पर 20% छूट, 31 अगस्त तक मिलेगा लाभ
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment