विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 पासपोर्ट, 24 फर्जी वीजा की फोटोकॉपी, 90 विजिटिंग कार्ड, 6 खाली वीजा लिफाफे, 37 SKY VISA VENTURE के लेटर पैड, 2 कूट मोहर, 3 मोबाइल फोन और 47 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

दरअसल, पुलिस के अनुसार आरोपी गौर सिटी मॉल में SKY VISA VENTURE के नाम से ऑफिस चलाकर लोगों को फिनलैंड, पोलैंड और रूस भेजने के नाम पर वर्क वीजा दिलाने का झांसा देता था। आरोपी लोगों से पासपोर्ट लेकर उनसे 80 हजार से 1 लाख रुपये तक वसूलता था और बाद में फर्जी वीजा बनाकर व्हाट्सएप के जरिए भेज देता था।

जांच में सामने आया कि ग्राहकों द्वारा जब संबंधित एंबेसी से वीजा की जानकारी की गई तो वह फर्जी पाए गए। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू को एटीएस रोड स्थित साई नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मेरठ और हरियाणा के पानीपत में भी इसी तरह के मुकदमे दर्ज हैं। मामले में उसके साथी राजीव शर्मा उर्फ सुरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में जुटी हुई है।

पढ़ें  महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ का पुलिस कमिश्नर ने किया शुभारंभ, बिना शौचालय महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनात
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment