ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विकास कार्यों का विधायक ने किया निरीक्षण, अंडरपास और सड़क परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए विधायक तेजपाल नागर ने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की प्रगति का जायजा लिया।

दरअसल, चार मूर्ति चौराहे पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बन इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आधारभूत सुविधाओं और यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। अंडरपास का निरीक्षण करते हुए तेजपाल नागर ने इसे यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना बताया। उन्होंने कहा कि इसके पूरा होने से क्षेत्र में जाम की समस्या में राहत मिलेगी।

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए प्रस्तावित आधुनिक श्मशान घाट के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस परियोजना से स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निरीक्षण के दौरान 60 मीटर रोड के चौड़ीकरण और चार मूर्ति से तिगरी तक मुख्य मार्ग के विस्तार कार्यों का भी जायजा लिया गया। यह परियोजनाएं बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और आवागमन को सुचारु बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

तेजपाल नागर ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएंगी। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर प्रभात शंकर, विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव, मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, आशीष दुबे और कमल जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

पढ़ें  दिल्ली से ज्योत लेकर आ रहे श्रद्धालुओं को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, दो की मौत - दो घायल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment