नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास प्लॉट लेने का मौका, यमुना प्राधिकरण की 973 प्लॉट्स योजना लॉन्च

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। तेजी से विकसित हो रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास घर बसाने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने लंबे इंतजार के बाद आवासीय प्लॉट योजना लॉन्च कर दी है। इस योजना के तहत सेक्टर 15C, 18 और 24A में कुल 973 प्लॉट्स विकसित किए जाएंगे, जिससे रियल एस्टेट बाजार में नई हलचल शुरू हो गई है। यह योजना उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है, जो एयरपोर्ट के आसपास उभरते इस क्षेत्र में भविष्य के लिए निवेश या अपना आशियाना बनाना चाहते हैं।

इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 6 मई 2026 तक जारी रहेगी। इसके बाद सभी आवेदनों का चयन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा, जिसकी संभावित तारीख 18 जून 2026 तय की गई है। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसे डिजिटल और सार्वजनिक रखा जाएगा।

योजना की खास बात यह है कि आवेदन के समय केवल 10 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी, जिससे मध्यम वर्ग के लोगों के लिए भी यह अवसर सुलभ हो गया है। यदि किसी आवेदक का चयन नहीं होता है, तो जमा राशि लगभग एक महीने के भीतर वापस कर दी जाएगी।

इसके अलावा योजना में 22.5 प्रतिशत आरक्षण रखा गया है, जिसमें किसानों के लिए 17.5 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया गया है। इससे स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलने के साथ सामाजिक संतुलन भी सुनिश्चित होगा।

पढ़ें  YEIDA की 87वीं बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला, 15 हजार आवंटियों को बिना शुल्क दिसंबर 2026 तक मिली मोहलत; OTS पर मुहर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment