पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक और पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम में पार्टी को अलविदा कह दिया है। वह 8 साल तक भाजपा में रहे।
अब उन्होंने व्यक्तिगत कारण से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। कहा कि राजनीतिक फैसला जल्द लिया जाएगा। यशपाल बेनाम 2007 में विधायक रहे। वह दो बार निर्दलीय व एक बार भाजपा से पालिका अध्यक्ष रहे। वह निर्दलीय विधायक भी रहे।
