ग्रेटर नोएडा में 25 अक्टूबर को सजेगा राष्ट्रीय गौरव सम्मान का मंच, गुमनाम नायकों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

Sanchar Now
4 Min Read

संचार नाउ। नव दर्पण संस्था 25 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह–2026’ का आयोजन किया जाएगा। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कला-संस्कृति और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली लोगों और समाजसेवियों को पहचान दिलाना है, जो अपने कार्यों से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें व्यापक पहचान नहीं मिल सकी है।

दरअसल, समारोह की तैयारियों और संस्था के सामाजिक कार्यों की जानकारी देने के लिए शनिवार को प्रेस क्लब ऑफ भारत, अल्फा-1, ग्रेटर नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें संस्था की अध्यक्ष रेखा गुर्जर, सचिव डॉ. निखिता नागर, राजकुमार नागर, सुमीर भाटी, महावीर बैसोया, गीता और हिमांशु भाटी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रेस क्लब

महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर

प्रेस क्लब में हुई कॉन्फ्रेंस में संस्था की अध्यक्ष रेखा गुर्जर ने बताया कि नव दर्पण संस्था समाज के वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की शिक्षा, कल्याण और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। संस्था जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास भी कर रही है।

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा में सहयोग

सचिव डॉ. निखिता नागर, गीता ने बताया कि आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने तथा उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सहयोग देने का कार्य कर रही है। इसके साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दिया जाता है, ताकि संसाधनों की कमी उनके भविष्य की राह में बाधा न बने। बच्चों को निःशुल्क खेल प्रशिक्षण देने के माध्यम से उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना विकसित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

पढ़ें  आवारा कुत्तों पर SC का आदेश, 8 हफ्तों में बीस हजार आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजना ग्रेनो प्राधिकरण के लिए बड़ी चुनौती

हुनर को रोजगार से जोड़ने की पहल

राजकुमार नागर, सुमीर भाटी, महावीर बैसोया ने बताया कि संस्था महिला सशक्तिकरण के तहत ग्रामीण महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, क्रोशिया, हस्तशिल्प, ऊनी उत्पाद और सजावटी वस्तुएं बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। संस्था महिलाओं के कौशल को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में सहयोग कर रही है। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों के जरिए जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे सम्मानित व्यक्तित्व

संस्था के अनुसार, राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह इन प्रयासों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सम्मान के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों के संघर्ष, उपलब्धियों और सामाजिक योगदान को सामने लाया जाएगा, जिससे अन्य लोग भी समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित हों। संस्था ने प्रतिभा के सम्मान और सामाजिक बदलाव के संकल्प के साथ इस आयोजन को सफल बनाने की बात कही है। नव दर्पण संस्था का संदेश है—‘प्रतिभा का सम्मान, प्रेरणा का संचार, राष्ट्र का गौरव।’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment