यूपी में भाजपा ने आधे से ज्यादा पदाधिकारी बदले, OBC और SC कार्ड पर फोकस; मिशन-2027 के लिए BJP का नए चेहरों पर भरोसा

Sanchar Now
5 Min Read

उत्तर प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पार्टी की नई टीम में विशेष प्रतिनिधित्व मिला है। विधानसभा चुनाव से पहले घोषित संगठनात्मक फेरबदल में क्षेत्र के कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पार्टी आलाकमान ने ब्राह्मण, जाट, गुर्जर, त्यागी समेत हर वर्ग को साधने का प्रयास किया है। इनमें नवाब सिंह नागर और मोहित बेनिवाल का नाम सबसे अधिक चर्चा में है, जिन्हें संगठन में अहम दायित्व देकर भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने राजनीतिक संदेश को और मजबूत करने का प्रयास किया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं पर भाजपा का भरोसा 

नई प्रदेश टीम में भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं को प्रमुखता दी है। क्षेत्र के कई नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां देकर पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उसकी रणनीति का केंद्र रहेगा।

मोहित बेनिवाल को मिली अहम जिम्मेदारी 

भाजपा की नई टीम में मोहित बेनिवाल को महत्वपूर्ण उपाध्यक्ष पर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में उनकी सक्रियता और क्षेत्र में पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। राजनीतिक जानकार इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं।

गुर्जर नेता को बनाया पश्चिम का क्षेत्रीय अध्यक्ष

वहीं गुर्जर नेता नबाब सिंह नागर को पार्टी आलाकमान ने पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी है।  बता दें कि मोहित बेनिवाल और नवाब सिंह नागर को अध्यक्ष पद की दौड़ में भी मजबूत दावेदार माना जा रहा था।

पश्चिमी यूपी के प्रमुख चेहरे

पढ़ें  टिहरी झील में आज से 17 सितंबर तक चार दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन

मोहित बेनिवाल -प्रदेश उपाध्यक्ष
सुरेश राणा -प्रदेश उपाध्यक्ष
सत्यपाल सैनी -प्रदेश उपाध्यक्ष
राजेश चौधरी – प्रदेश महामंत्री
बसंत त्यागी – प्रदेश मंत्री
नबाब सिंह नागर -पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष

दरअसल, हाईकमान किसी भी सूरत में ऐसा फैसला नहीं लेना चाहता था, जिससे संगठन में गुटबाजी पैदा हो जाए। ऐसी चर्चाएं थी कि पश्चिम क्षेत्र की कमान जिसके हाथ में होगी, उसीके कंधों पर 2027 के विधानसभा चुनावों का पूरा दारोमदार होगा। यही वजह है कि नामों की घोषणा बार-बार टल रही थी।

सुरेश राणा समेत कई चेहरे बने टीम का हिस्सा 

नई टीम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष घोषित कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य नेताओं को भी विभिन्न पदों पर स्थान मिला है। भाजपा ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं।

चुनाव से पहले साधे जा रहे क्षेत्रीय समीकरण 

पश्चिमी यूपी को हमेशा से सूबे की राजनीति का पावर सेंटर माना जाता रहा है। ऐसे में नई टीम में क्षेत्र को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का संकेत दिया है। माना जा रहा है कि नई नियुक्तियां जमीनी स्तर पर संगठन को और सक्रिय बनाने में मददगार साबित होंगी।

भाजपा उत्तर प्रदेश नई प्रदेश टीम 2026- इस तरह सौंपी गईं जिम्मेदारियां

पद नाम
प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा
प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी
प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह
प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल
प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका रावत
प्रदेश उपाध्यक्ष  दुर्विजय शाक्य
प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह
प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह
प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा
प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल
प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी
प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कृतिका अग्रवाल
प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय
प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता
प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान
प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य
प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा
प्रदेश महामंत्री उपेंद्र रावत
प्रदेश महामंत्री संजय राय
प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी
प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल
प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी
पढ़ें  लखनऊ के इस इलाके में छह एकड़ की जमीन पर बनेगा नया भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय: सीएम योगी

प्रदेश मंत्री

नाम
विजय शिवहरे
बसंत त्यागी
शिवभूषण सिंह
सहजानंद राय
अंकुर शर्मा
अनिल यादव
अवधेश श्रीवास्तव
विजय राजभर
प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा
किरण लोधी निषाद
राकेश बिंद
संचिता सिंह चौहान (लुनिया)
रजनी पांडेय
राहुल वाल्मीकि
महामेधा नागर
दीपमाला संतोषी
सुहासिनी जायसवाल
यतेंद्र शर्मा
आकांक्षा सोनकर

क्षेत्रीय अध्यक्ष

क्षेत्र नाम
पश्चिम नबाब सिंह नागर
ब्रज पूरन लाल लोधी
कानपुर राम किशोर साहू
अवध अवधेश द्विवेदी
काशी अशोक चौरसिया
गोरखपुर विनोद राय

कार्यालय पदाधिकारी

पद नाम
कार्यालय मंत्री भारत दीक्षित
कार्यालय सह-मंत्री अतुल अवस्थी
कार्यालय सह-मंत्री लक्ष्मण सिंह

मीडिया एवं संचार

पद नाम
मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह
प्रदेश मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित
प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशुराज पंडित

मोर्चा अध्यक्ष

मोर्चा नाम
युवा मोर्चा रोहित मिश्रा
पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रकाश पाल
किसान मोर्चा देवेंद्र सिंह
अनुसूचित मोर्चा अशोक रावत
महिला मोर्चा सरोज कुशवाह
अनुसूचित जनजाति मोर्चा विद्याभूषण गोंड
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment