भाजपा ने बंगाल-असम और पुडुचेरी में पार क‍िया बहुमत का आंकड़ा, यूपी के CM योगी आद‍ित्‍यनाथ का पहला र‍िएक्‍शन आया सामने

Sanchar Now
3 Min Read

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल के रुझानों में जहां बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है जिसके बाद कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। वहीं असम में भी रुझानों में बीजेपी की सरकारी बनती दिख रही है। पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए गठबंधन की सरकार तय मानी जा रही है। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी जनकल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास विधानसभा चुनावों के परिणामों में फिर झलका है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए गठबंधन की सफलता इसी विश्वास का प्रमाण है।

सीएम ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री के “नया भारत-विकसित भारत” के संकल्प को नई गति देगा। उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में मिला यह समर्थन देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

आपको बता दें सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने बंगाल चुनाव के दौरान कई रैलियों को संबोधित किया। उन्‍होंने अपनी हिंदुत्‍व के पिच पर लगातार भाषण दिए। अपनी रैलियों में सीएम योगी ने मुस्लिम तुष्‍टीकरण के लिए ममता सरकार को जमकर लताड़ लगाई थी। उन्होने बंगाल के लोगों से कहा था कि 4 मई के बाद टीएमसी के गुंडे आपके सामने भीख मांगेंगे। घुटने टेकते हुए नाक रगड़ते हुए दिखेंगे। सुरक्षा की गारंटी बीजेपी आपको देगी। भयमुक्‍त वातावरण मिलेगा। बुलडोजर सुनकर टीएमसी के गुंडे अभी से अंडरगाउंड होने लगे हैं। भ्रष्टाचार और अराजकता से त्रस्त बंगाल अब बदलाव का बिगुल फूंक चुका है।

पढ़ें  झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड; एक और बच्चे ने दम तोड़ा, अब तक 12 की मौत

वहीं माथाभांगा और धुपगुड़ी में आयोजित जनसभा में वे लोगों से बोले थे- कि आप चिंता मत कीजिए। टीएमएस के गुंडे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। ममता बनर्जी सिंहासन खाली करो, बीजेपी आ रही है। अब बंगालवासियों को घबराने की आवश्‍यकता नहीं है। योगी ने कहा था कि ममता दीदी को हिंदुओं और जयश्रीम के उद्घोष से चिढ़ है। टीएमसी को मुस्लिम तुष्टिकरण से फुरसत नहीं है। वह मुसलमानों के अलावा किसी के बारे में नहीं सोचती।

योगी ने कहा था कि बंगाल में आज जय श्रीराम का नारा नहीं लगा सकते क्‍योंकि सरकार आप पर अत्‍याचार करेी। टीएमसी के गुंडे हमला बोल देते हैं। दुर्गापूजा से पहले उपद्रव हो जाता है। सरकार दुर्गापूजा और विसर्जन की अनुमति नहीं देती। गोहत्‍या कराती है और आम जनता को परेशान करती है। हम गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। बंगाल को मौलाना, मौलवियों के फतवों की धरती नहीं बनने देना है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment