बीजेपी विधायक को फिर पाकिस्तान से मिली धमकी, एमएलए के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मांट से भारतीय जनता पार्टी विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान से फोन पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. विधायक ने एसएसपी से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर धमकी भरी कॉल की जांच शुरू कर दी है. विधायक की शिकायत के मुताबिक उनके पास पहले भी पाकिस्तान के नंबरों से कॉल आ चुकी है. जिसके बाद उन्हें अब परिवार की सुरक्षा की चिंता सता रही है.

क्या है पूरा मामला ?

विधायक राजेश चौधरी के अनुसार, 28 सितंबर 2026 की रात उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई. शिकायत में बताया गया है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें भारत में रहने और मुसलमानों के खिलाफ बोलना बंद करने की बात कहते हुए धमकी दी.

शिकायत के मुताबिक, रात करीब 2 बजकर 17 मिनट पर उसी पाकिस्तानी नंबर से दोबारा कॉल आई. कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि उसकी बात समझ में आ गई है, नहीं तो पूरे परिवार को उड़ा देने की धमकी दी. इसके बाद विधायक ने कॉल काट दी. राजेश चौधरी ने शिकायत में यह भी बताया कि इससे पहले भी उन्हें पाकिस्तान के नंबरों से इस तरह की कॉल आ चुकी हैं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया था.

विधायक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने तथा अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है. उनका परिवार भी डर में है.

पुलिस ने शुरू की जांच 

पढ़ें  बाराबंकी में दिव्यांग अनाथालय में 2 नाबालिगों से गैंगरेप, डायरेक्टर सहित 3 लोग गिरफ्तार

मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने विधायक की शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने बताया कि विधायक की शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है. पुलिस टीम कॉल की डिटेल के आधार पर छानबीन कर रही है. जो भी तथ्य आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment