नोएडा में कंक्रीट के जंगलों के बीच सांस लेगी ‘नीली झील’, 21 करोड़ में बनकर तैयार होगा लेक व्यू पार्क

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा: नोएडा और ग्रेटर नोएडा लगातार विकास की राह पर है. ऊंची-ऊंची इमारतों वाला नोएडा अब किसी और वजह से फेमस होने वाला है. कंक्रीट के जंगलों की बजाय शहर के बीचों-बीच एक विशाल नीली झील नजर आएगी. ये न केवल पर्यावरण को संवारेगी बल्कि पर्यटन का नया केंद्र भी बनेगी. सबसे खास बात यह है कि यह सेक्टर 167 में बनने वाला है. इस भव्य लेक पार्क का शिलान्यास बीते शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं.

यह है खास

  • लेक पार्क 29 एकड़ में फैला होगा
  • 10 एकड़ में एक विशाल झील बनेगी
  • 21 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा ये पार्क
  • पार्क का डिजाइन तैयार हो चुका है
  • जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी
  • यहां दो एलिवेटेड ट्रैक भी होंगे
  • इसके जरिए पर्यटक झील के बिल्कुल बीचों-बीच पहुंचकर सैर का आनंद ले सकेंगे

यह शहर का पहला और सबसे बड़ा झील वाला पार्क होगा. पार्क को एक लाइफ ब्रीद जंगल के रूप में तैयार किया जा रहा है. यहां हरियाली को नया विस्तार देने के लिए भारी संख्या में पारंपरिक पेड़ लगाए जाएंगे, जिनमें 2294 बरगद, 2900 पीपल, 3800 नीम, 3240 पिलखन और 1590 इमली के पेड़ शामिल हैं. इसके अलावा यहां एक ऑक्सीजन वैली भी बनाई जाएगी, जो शहर की आबोहवा को शुद्ध रखेगी.

ओपन पार्किंग बनाई जाएगी

एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि पर्यटकों की सहूलियत के लिए मुख्य प्रवेश द्वार पर 1000 वाहनों की क्षमता वाली ओपन पार्किंग बनाई जाएगी. इसके अलावा पार्क में कच्चा टहलने वाला ट्रैक, साइकिल ट्रैक, ओपन जिम, सेंट्रल प्लाजा, फाउंटेन और बच्चों के लिए प्ले एरिया होगा. खान-पान के शौकीनों के लिए एक समर्पित फूड स्ट्रीट भी विकसित की जाएगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment