संदिग्ध हालात में बुलंदशहर की नहर में मिला लापता व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस बोली डूबने से मौत

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक व्यक्ति का शव बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र स्थित नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी 55 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कृष्ण कुमार 29 अप्रैल को मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार ने सूरजपुर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है,

दरअसल, परिजनों ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कराने के कुछ दिन बाद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र से फोन आया, जिसमें एक अज्ञात शव की पहचान के लिए बुलाया गया। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में की। उनका शव नहर में मिला था।

परिवार का आरोप है कि मृतक के शरीर पर सिर, गर्दन और अन्य हिस्सों पर कई गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद शव को नहर में फेंका गया है ताकि मामला हादसा लगे। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला डूबकर मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे। परिजनों ने विधायक, सांसद और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें  चेन स्नैचिंग/लुटेरे बदमाशो से पुलिस की हुई मुठभेड़, बाइक सवार दोनों बदमाश गोली लगने से हुए घायल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment