बांग्लादेशी मवेशी तस्करों का पीछा करते हुए बराक नदी में कूदा BSF जवान, लापता

Sanchar Now
1 Min Read

गुवाहाटी। असम के कछार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास मवेशी तस्करों का पीछा करते समय, बीएसएफ का एक जवान अपने एक साथी के साथ बराक नदी में कूद गया और तब से लापता है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि लापता जवान कांस्टेबल के. वेणु, कटिगोराह स्थित हरि नगर बार्डर आउटपोस्ट पर तैनात थे।

रविवार और सोमवार की दरमियानी रात, वे और हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव संदिग्ध तस्करों को पकड़ने के लिए नदी में कूद गए। यादव तो तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन वेणु का कोई पता नहीं चला।

कछार के एसएसपी पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि बीएसएफ कंपनी कमांडर ने सोमवार तड़के पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। दास के अनुसार, कमांडर ने बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि चार-पांच अज्ञात लोग हरि नगर सीमा क्षेत्र से मवेशियों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं।

दोनों जवान संदिग्ध तस्करों को पकड़ने के लिए आगे बढ़े। तस्करों ने नदी में छलांग लगा दी, जिसके पीछे-पीछे बीएसएफ के जवान भी नदी में कूद गए। यादव तो तैरकर किनारे पर वापस आ गए, लेकिन वेणु का अभी तक कोई पता नहीं चला है।

पढ़ें  यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण का 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment