लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार (13 मार्च) को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूपी के विकास कार्यों और अपराधियों के खिलाफ की कार्रवाई के लिए सीएम योगी की तारीफ भी की। राजनाथ ने कहा माफिया के घरों और उनके द्वारा कब्जाई गई जमीन पर बुलडोजर चला कर उस पर विकास का कार्य किया है। उन्हें देश और दुनिया के लोग बुलडोजन बाबा के नाम से जानती है। राजनाथ ने कहा योगी ने विकास के काम में बाधा बनने वालों और गंदगी फौलाने वालों को एक किनारे किया है।
स्वच्छता में लखनऊ को मिला तीसरा स्थान
आदित्यनाथ और राजनाथ ने लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर पहल के तहत 1,519 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस दौरान राजनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “स्वच्छता के मामले में लखनऊ को तीसरा स्थान मिला है, गंदगी दूर हुई है, हमारे मुख्यमंत्री जी ने समाज में गंदगी फैलाने वालों, समाज के कूड़े-कचरे को भी तसल्लीबख्श साफ करने का कार्य किया है, मुख्यमंत्री जी इसी प्रकार काम करते रहेंगे।”
राजनाथ ने योगी की तारीफ की
उन्होंने कहा, ‘योगी जी को लोग बुलडोजर बाबा के नाम से जानते हैं, योगी जी ने माफियाओं और गुंडों के घर पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें ठिकान लगाया। उन्होंने कहा कुछ लोग बुलडोजर का केवल एक ही पक्ष देखते हैं, बुलडोजर केवल तोड़ता ही नहीं है, बल्कि तोड़ने के बाद विकास की जमीन भी तैयार करता है।’
जापान से योगी बहुत कुछ लाए हैं- राजनाथ
राजनाथ ने कहा अभी योगी सिंगापुर व जापान गए थे। वहां वह अपना गेरुवा वस्त्र पहन कर ही गए थे, वहीं कुछ लोग विदेश जाते हैं तो उनका रंग ढंग बदल जाता है। लेकिन सीएम का केसरिया रंग बिलकुल पक्का वाला है। उन्होंने जापान एक विकसित देश है वहां से योगी जी बहुत कुछ लेकर यूपी आए हैं। आने वाले दिनों में इसका असर प्रदेश पर पड़ेगा।
