क्रूज में जॉब दिलाने के नाम पर ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नोएडा में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 350 को ठगा

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने क्रूज और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में 6 युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को नौकरी का लालच देकर उनसे पैसे वसूलते थे. इस गिरोह के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम और कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं.

​​​​​​​सोशल मीडिया पर चलाते थे फर्जी विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर WE ARE HIRING नाम से फर्जी पेड विज्ञापन चलाते थे. इन विज्ञापनों के जरिए लोगों को क्रूज और विदेशों में नौकरी दिलाने का लालच दिया जाता था. नौकरी के इच्छुक लोगों से पहले ऑनलाइन फॉर्म भरवाया जाता था और उनकी पूरी जानकारी ली जाती थी.

40 से 60 हजार रुपये तक वसूलते थे

आरोपी आवेदन करने वाले लोगों से 40 हजार से 60 हजार रुपये तक वसूलते थे. पैसे लेने के बाद उन्हें ईमेल के जरिए फर्जी जॉइनिंग लेटर भेज दिया जाता था. इसके बाद आरोपी उनसे संपर्क बंद कर देते थे और पीड़ित लोगों को ठगी का पता चलता था.

एंथूरियम बिजनेस पार्क में पुलिस का छापा

पुलिस ने सूचना के आधार पर सेक्टर-73 स्थित एंथूरियम बिजनेस पार्क में छापा मारा. यहां से पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरीम खान, शोएब खान, रितिका, मन्तसा अब्बासी, फातिमा और खुशी उर्फ खुशबू के रूप में हुई है.

कई इलेक्ट्रॉनिक सामान और दस्तावेज बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 5 मॉनिटर, 5 कीबोर्ड, 5 CPU, 4 माउस, 1 राउटर, 2 मोहर, 2 चेकबुक, 2 सिम कार्ड और 1 एटीएम कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं.

पढ़ें  लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट और UPI से रकम ट्रांसफर कराते थे चार दोस्त, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूछताछ में मुख्य आरोपी सरीम खान और शोएब खान ने बताया कि उन्होंने M/S Recruite Service नाम से सोशल मीडिया पर विज्ञापन चलाए थे. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment