नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ग्रेटर नोएडा आए थे। और रविवार को ही काली कारों ने नोएडा एक्सप्रेस वे पर जमकर उत्पात मचाया।
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बिना नंबर प्लेट की ब्लैक कारों का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग एक्स पर विडियो पोस्ट कर सुरक्षा पर कड़े सवाल कर रहे हैं। विडियो में बिना नंबर की चार से पांच कार एक्सप्रेसवे पर दौड़ती दिखाई दे रही हैं।
एक कार की खिड़की से युवक आधा बाहर निकलकर देखता है और विडियो बनाने की कोशिश करता है। ये कारें महामाया फ्लाईओवर से नोएडा एक्सप्रेसवे पर चढ़ीं और परी चौक से पहले यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ गईं। सभी कारों के पीछे जातिसूचक शब्द लिखे हुए हैं। ये गाड़ियां एक लाइन में चलती हुई दिखाई दे रही है।
सभी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई है। एक कार स्टंट भी करती नजर आ रही है। एक शख्स ने इसका विडियो शूट करते हुए इनके काफिला का करीब तीन से चार किमी तक पीछा किया। यह घटना ऐसे समय में सामने आई जब वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए।
जिले में रविवार को मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर और प्रमुख मार्गो पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई थी। साथ ही सभी एक्सप्रेसवे पर रूट डायवर्जन किया गया था। साथ ही जगह-जगह वाहनों की जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश है। इसके बावजूद एक्सप्रेसवे पर बिना नबर प्लेट का वाहन दिखाई देना सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती माना जा रहा है।
इस बारे में ट्रैफिक डीसीपी प्रभारी, अभय कुमार मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी खगाल कर कारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा आए थे। उन्होंने पूर्व मंत्री व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके शहर में रहते समय सुरक्षा के कडे बंदोबस्त थे।
नोएडा एक्सप्रेसवे पर बिना नंबर की ब्लैक फिल्म लगीं कारें दौड़ी, विडियो आया सामने; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal
www.sancharnow.com
Leave a Comment
Leave a Comment
