कानपुर में मनचले की दबंगई! बीच सड़क पर लड़की को पकड़ा और भर दी मांग

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur News) में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक एक सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर युवती का रास्ता रोककर उसकी मांग भर दी. छात्रा के चीखने पर भीड़ जुटी तो आरोपी भाग निकला. युवक ने एकतरफा प्यार में यह हरकत की. वह काफी दिनों से युवती को परेशान कर रहा था. उसने युवती को प्रपोज भी किया था, लेकिन युवती ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था. युवती की शादी भी तय हो चुकी है.

छात्रा को बीच सड़क पर रोककर सिरफिरे ने भर दी मांग

कानपुर के बर्रा में रहने वाली बीस वर्षीय छात्रा की शनिवार को कालेज में परीक्षा देने जा रही थी. वह कॉलेज के पास पहुंची थी तभी अचानक एक सिरफिरे आशिक ने उसे जबरदस्ती सड़क पर रोक लिया और धमकाने लगा. आरोपी ने लड़की से कहा कि, ‘तू किसी और से शादी नहीं करेगी. मैं ही तुझ से शादी करूंगा.’आरोपी ने छात्रा की मांग में सिंदूर भर कर मौके से फरार हो गया. छात्रा ने इसके बाद अपने परिजनों को सूचना दी. घटना के बाद छात्रा ने पहले पेपर दिया उसके बाद अपने मामा के साथ जाकर किदवई नगर थाने में पुलिस को सूचना दी.

कार्रवाई करेगी पुलिस

परीक्षा के बाद छात्रा ने किदवई नगर थाने पहुंचकर आरोपी यदुवीर सिंह के खिलाफ तहरीर दी. वहीं इस मामले पर कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि, ‘लड़की ने अब FIR लिखाने से इंकार कर दिया. लेकिन लड़के ने बीच सड़क पर गलत हरकत की है, इसलिए पुलिस उसको अपनी तरफ से 151 की धारा में FIR लिख कर गिरफ्तार कर रही है.’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment