शारदा विश्वविद्यालय में ‘Chem Fiesta 3.0’ का आयोजन, छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। शारदा विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री एवं बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा “Chem Fiesta 3.0” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें नोएडा और आसपास के करीब 8 स्कूलों के 100 से अधिक कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रसायन विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें प्रयोगात्मक व शोध आधारित शिक्षा से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम अग्रवाल ने प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को उच्च शिक्षा और अनुसंधान की दिशा में प्रेरित करते हैं तथा उनकी रचनात्मकता और समस्या समाधान क्षमता को विकसित करते हैं।

“Chem Fiesta 3.0” के तहत केमिस्ट्री क्विज, डीएनए फुटप्रिंटिंग, जर्म्स एंड लैडर, केम रिएक्शन्स, केमिस्ट्री बाय कंप्यूटर्स, केम टैटू, केम तंबोला, लाइव लैब डेमोंस्ट्रेशन, लाइब्रेरी विजिट और इंटरैक्टिव सेशंस जैसी कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को रसायन विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला।

इस अवसर पर डॉ. गीता दुर्गा ने विज्ञान और शोध के क्षेत्र में करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी देते हुए छात्रों को नवाचार और वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशांक शर्मा ने किया।

अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डीन अकैडमिक डॉ. आर.सी. सिंह और डॉ. संदीप सिंह द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रीति जैन ने किया। कार्यक्रम की सफलता में विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पढ़ें  नॉलेज पार्क थाने का शैक्षिक भ्रमण: शारदा स्कूल ऑफ लॉ के छात्रों ने जानी FIR से मानवाधिकार तक की प्रक्रिया
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment