चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से दी मात, संजू ने खेली एक और शानदार पारी

Sanchar Now
3 Min Read

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को उनके घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में 8 विकेट से हरा दिया. यह सीजन में चेन्नई की पांचवीं जीत रही, जिसमें संजू सैमसन ने अहम योगदान दिया. चेज करते हुए संजू ने 52 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 87* रन बनाए. अगर संजू का शतक हो जाता, तो वह एक सीजन में 3 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाते और विराट कोहली व जोस बटलर जैसे दिग्गजों के करीब पहुंच जाते. बटलर और कोहली ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 4-4 शतक लगाए हैं.

मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए समीर रिजवी ने 40 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. वहीं इस दौरान चेन्नई के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने खाते में डाले. फिर चेज के लिए उतरी चेन्नई ने सिर्फ 17.3 ओवर में 159/2 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली.

चेज करते हुए चेन्नई ने पहला विकेट कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (06) के रूप में 24 रन पर और दूसरा उर्विल पटेल (17) के रूप में 45 रन पर गंवाया. इसके बाद संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा ने तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 114* रनों की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत की लाइन पार करवा दी.

दिल्ली ने गंवाया छठा मैच 

यह सीजन में दिल्ली की छठी हार रही. अब टीम के 10 मैच हो गए हैं, जिसमें उनके पास 4 जीत और 8 प्वाइंट्स हैं. यहां से टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है. टीम अगर बाकी के सभी चार मैचों में जीत दर्ज करती है, तो 16 प्वाइंट्स तक पहुंच पाएगी. इतन प्वाइंट्स के साथ टीम का प्लेऑफ में कदम रखना मुश्किल हो सकता है. इतने प्वाइंट्स के साथ प्लेऑफ में जाने के लिए टीमों को नेट रनरेट भी मजबूत रखना होता है.

पढ़ें  IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, 6 मैदानों में खेले जाएंगे 17 मैच; देखें फाइनल की नई तारीख

जीत के साथ चेन्नई की प्लेऑफ रेस कंफर्म 

इस जीत के साथ चेन्नई ने बगैर किसी रुकावट के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है. अब टीम ने 10 में से 5 मैच जीत लिए हैं. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई के पास 10 प्वाइंट्स हो गए हैं. यहां से टीम को 4 मैच और खेलने हैं. बाकी के चारों में मैचों जीत हासिल कर टीम 18 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है. इतने प्वाइंट्स के साथ किसी भी टीम का प्लेऑफ में सीट हासिल करना कंफर्म होता है. हालांकि देखने वाली बात यह है कि चेन्नई के बाकी के 4 लीग मैचों में कैसा प्रदर्शन करती है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment