मुख्यमंत्री हाथरस में करेंगे 486 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, डीएम एसपी ने परखी तैयारियां

Sanchar Now
3 Min Read

हाथरस। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस के सलेमपुर औद्योगिक आस्थान में आ रहे हैं। यहां एक घंटे रुकेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 548 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। रक्षामंत्री एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह का गढ़ कहे जाने वाले सलेमपुर में विपक्षी दलों में जमकर बरसेंगे और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे।

उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम- एसपी ने जनसभा स्थल को जायजा लेकर अंतिम रूप दे दिया है।

विपक्षी दलों पर एक घंटे तक मंच पर बरसेंगे सीएम, मंच से करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले 23 जून का हाथरस में आने का था। इस कारण प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली थीं। मगर अलीगढ़ में जनसभा के दौरान अचानक लखनऊ में अग्निकांड के दौरान उनको हाथरस का कार्यक्रम स्थगित करना पडा और वह लखनऊ चले गए। इसके बाद अब वह रविवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे मंच पर आएंगे और जनसभा को संबोधित करने के बाद 548 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

तगड़े सुरक्षा इंतजाम

पुलिस प्रशासन ने तगड़े इंतजाम किए हैं। करीब 100 अधिकारियों की मंच के आसपास ड्यूटी रहेगी। डीएम ने अधिकारियों को मजिस्ट्रेट बनाकर नामित किया है। सभी अधिकारियों को कार्यक्रम शुरू होने से तीन घंटे पहले जनसभा स्थल पहुंचने को कहा गया है। कार्यक्रम स्थल से लेकर पूरे रूट पर भारी पुलिस बल और खुफिया एजेंसियां तैनात रहेंगे।

चप्पे-चप्पे पर सतर्कता

सीएम की सुरक्षा संभालने वाली विशेष टीम शुक्रवार की शाम जिले में पहुंच गई है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए हर गतिविधि पर नजर रखी जा जाएगी। प्रशासन सुरक्षा में कोई चूक नहीं चाहता, इसलिए चप्पे-चप्पे पर सतर्कता बरती जा रही है।

पढ़ें  देवरिया: सपने में मिला आदेश, यूट्यूब पर सीखा मंत्र और अपने बेटे को ठीक करने के लिए भांजी की चढ़ा दी बलि

सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • 11:05 बजे खेरिया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा हाथरस के लिए रवाना होंगे।
  • 11:20 बजे सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
  • 11:25 बजे कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।
  • 11:30 बजे सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे।
  • 11:30 बजे से 12:30 बजे तक जनपद हाथरस के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल से कार द्वारा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
  • 12:35 बजे सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया हेलीपैड पहुंचेंगे।
  • 12:40 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना होंगे।
  • 12:55 बजे खेरिया एयरपोर्ट, आगरा पहुंचेंगे।
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment