सीएम योगी ने शिक्षामित्रों को दी सौगात; मिलेगा 5 लाख रुपये का सालाना कैशलेस स्वास्थ्य कवर

Sanchar Now
4 Min Read

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत करीब एक लाख 43 हजार शिक्षामित्रों को योगी सरकार ने मंगलवार को ट्रिपल तोहफा दिया। शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि का शुभारंभ करने के साथ ही पांच लाख तक मेडिकल सुविधा और सामाजिक सुरक्षा के तरह पांच से दस लाख तक का जीवन बीमा का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों को तत्काल सामाजिक सुरक्षा के लिए बैंकों से बात करने का आदेश भी दिया। गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कई शिक्षामित्रों को अपने हाथों से डमी चेक देकर बढ़े हुए मानदेय का वितरण शुरू किया।

मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि

शिक्षामित्रों की सबसे प्रमुख मांग उनके मानदेय को बढ़ाना था। मुख्यमंत्री ने बढ़े हुए मानदेय की प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिक्षामित्रों ने विपरीत परिस्थितियों में भी प्रदेश की बुनियादी शिक्षा को संबल दिया है। अब उन्हें पहले की तुलना में अधिक मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से प्राप्त होगा। इस आर्थिक संबल से शिक्षामित्रों के परिवार की वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा और वे अधिक उत्साह के साथ शिक्षण कार्य कर सकेंगे। शिक्षामित्रों को अब हर महीने 18 हजार रुपए मिलेंगे।

पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के लिए दूसरी बड़ी घोषणा ‘कैशलेस मेडिकल सुविधा’ के रूप में की है। अब प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों को आयुष्मान भारत की तर्ज पर 5 लाख रुपये तक की मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत शिक्षामित्र और उनके आश्रित परिवार के सदस्य सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में गंभीर बीमारियों का इलाज करा सकेंगे।

पढ़ें  पति को पेड़ से बांधकर महिला ने पीटा, बचाने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

सामाजिक सुरक्षा: बीमा कवर का ऐलान

शिक्षामित्रों को तीसरा तोहफा ‘सामाजिक सुरक्षा’ के तहत दिया गया है। सीएम योगी ने घोषणा की है कि अब सभी शिक्षामित्रों को जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा का कवर भी मिल सकेगा। किसी अप्रिय घटना या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में उनके परिजनों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

सीएम योगी ने कहा कि अब मानदेय सीधे डीबीटी के माध्यम से बैंक एकाउंट में देते हैं। एक लाख 43 हजार बहुत अच्छी खासी संख्या है। योगी ने निर्देश दिया कि बेसिक शिक्षा परिषद किसी बैंक से बात करे और बैंक के माध्यम से यह पैसा शिक्षामित्रों के अकाउंट में जाए। इनके अकाउंट में वह पैसा रहेगा तो बैंक सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी दे देगा। तब किसी भी शिक्षामित्र के साथ कोई घटना दुर्घटना होती है तो पांच से दस लाख रुपए तक की बीमा कवर बैंक उपलब्ध करा देगा।

सीएम योगी ने कहा कि यह सुविधा मिलने से एक साथ तीन कवर मिल जाएगा। मानदेय आज से 18 हजार मिलना शुरू हो गया। कैशलेस की पांच लाख तक की सुविधा मिलेगी और सोशल सुरक्षा की प्रक्रिया शुरू हो जाती है तो कोई भी बैंक आपको यह सुरक्षा देने को तैयार हो जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment