राहुल के ‘मनुस्मृति’ बयान पर सीएम योगी का पलटवार, ‘अथर्ववेद’ पढ़ने की दी सलाह

Sanchar Now
3 Min Read

रायबरेली: सीएम योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के महाराष्ट्र में दिए बयान पर पलटवार किया है। सीएम योगी ने कहा कि राहुल गांधी बेटियों को भड़काने का काम कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि मनुस्मृति से बाहर निकल आएं। उन्होंने कहा कि काल गणना मनु ने दी। राहुल जी, यह आपके नाना ने नहीं दी है, परनाना ने नहीं दी है, आपकी दादी ने नहीं दी है।

सीएम योगी ने राहुल गांधी के बयान का जिक्र किया। सीएम योगी बयान पर प्रति​क्रिया देते हुए राहुल गांधी पर जमकर बरसे। कहा कि राहुल गांधी के रूप में ये देश आपसे बहुत अपेक्षा नही करता, लेकिन भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको देश के लोकतंत्र के रूप में जवाबदेह बनाता है।

जो पूर्वजों को भूल जाते, उसका कोई भविष्य नही होता

सीएम योगी रायबरेली में वीर सेनानायक राना बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों को भूल जाते हैं, उसका कोई भविष्य नही होता। सीएम योगी राहुल गांधी पर जमकर बरसे। सीएम योगी ने कहा कि दुर्भाग्य से भारत की परंपरा और मूल्यों को विस्मृत करके भ्रम में डालकर एक ठेका ले लिया है, भारत के खिलाफ षडयंत्र करने का।

परंपरा, विरासत को कोसना जन्मसिद्ध अधिकार समझते

सीएम योगी ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपने संविधान की शपथ ली थी, आप भारत की परंपरा को विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। यूपी के बाहर जाते हैं तो यूपी को लांछित और अपमानित करते है, भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं। योगी ने राहुल पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि भारत की सेना जब सीमाओं पर लड़ती है तो आप भारत सेना से प्रमाण मांगते हैं,आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई में देशद्रोही तत्वों को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित करते हैं।

पढ़ें  विदेशों से भी चंदा भेज सकेंगे रामलला के भक्त, सामने आ गया बैंक अकाउंट

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के अस्तित्व पर आपकी पार्टी प्रश्न खड़ा करती है, और लोकतंत्र के प्रति आपकी निष्ठा क्या है, यह तो 1975 में इस देश ने आपातकाल के काले साये को देखा है। सीएम योगी ने राहुल को सलाह देते हुए कहा कि सीएम योगी ने राहुल गांधी को सलाह दी कि मनु को जानना है,तो अथर्ववेद पढ़िए, मत्स्य पुराण पढ़िए, सारी जानकारी मिल जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment