CM Yogi ने बनाया नया रिकॉर्ड- आठवीं बार ध्वजारोहण करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने, तीसरे नंबर पर मुलायम सिंह यादव

Sanchar Now
6 Min Read

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 8वीं बार झंडा फहराया। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। सीएम योगी उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातर आठवीं बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर ध्वजारोहरण किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति उत्तर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास और समर्थन को दर्शाती है। यह सीएम योगी द्वारा 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और सुरक्षा के लिए अविराम साधनारत रहने का परिणाम है कि उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने यह उपलब्धि जनता के विश्वास और अटूट प्रेम से हासिल हासिल की।

इस मौके पर अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि मंदिर निर्माण के साथ भारतीय जनआस्था के पांच शताब्दी के संकल्प की सिद्धि हुई है।   योगी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में इस वर्ष भारतीय स्वाधीनता संग्राम के ऐतिहासिक काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी वर्ष प्रारंभ हुआ है। प्रदेश में वर्ष पर्यंत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आजादी के महानायकों का स्मरण किया जाएगा। हमारा तिरंगा भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है। 13 से 15 अगस्त तक‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे उत्साह व उमंग के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक है।

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीरामलला के बाल विग्रह रुप की प्राण प्रतिष्ठा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनआस्था के पांच शताब्दी के संकल्प को सिद्ध किया है। उन्होने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को पंच प्रण के संकल्प के साथ जोड़ा है। विकसित भारत के इस संकल्प की सिद्धि के लिए उन्होंने राज्यों को विकास व गरीबी से मुक्ति को प्राथमिकता देने का मंत्र दिया है।

पढ़ें  उत्तर प्रदेश के 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बढ़कर आएगी सैलरी

यूपी में प्रति व्यक्ति आय हुई दोगुना

योगी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास, बिना भेदभाव के सभी वर्गों, विशेष रूप से ज्ञान (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) के उन्नयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। कभी बीमारु व देश के विकास का बैरियर माना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज अनलिमिटेड पोटेंशियल वाले राज्य के रूप में स्थापित हो चुका है। प्रभावी रिसोर्स मोबलाइजेशन से उत्तर प्रदेश रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में स्थापित हुआ है। राष्ट्रीय जीडीपी में 9.2 प्रतिशत योगदान के साथ उत्तर प्रदेश देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। पिछले सात वर्ष में प्रति व्यक्ति आय को भी दोगुना करने में भी प्रदेश सरकार को सफलता प्राप्त हुई है।

सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान के लोगों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। हर गरीब, जरुरतमंद व वंचित को शासन की योजनाओं का लाभ मिले, यह हमारी प्राथमिकता है। विगत साढ़े सात वर्ष में 56 लाख से अधिक गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, 2.62 करोड़ गरीबों को व्यक्तिगत शौचालय, रसोई गैस के 1.86 करोड़ से अधिक नि:शुल्क कनेक्शन दिए गए। 2.65 करोड़ से अधिक परिवारों में पेयजल कनेक्शन और 15 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर चल रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वनटांगिया, मुसहर, थारु, कोल आदि वंचित समुदाय को आवास, राशन, जमीन के पट्टे, स्कूल आदि की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आजादी के बाद 70 वर्ष तक उपेक्षित रहे यह लोग विकास की मुख्य धारा से जुड़कर आज ईज ऑफ लिविंग का अनुभव कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने डीबीटी के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी है। कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश छह करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाने में सफल रहा है।

पढ़ें  लिफ्ट देने के बहाने 7वीं की स्टूडेंट से रेप, पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर में आरोपी को पकड़ा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आकांक्षात्मक विकास खंडों के माध्यम से पिछड़े विकास खंडों को विकास की मुख्य धारा के साथ जोड़ा जा रहा है। पात्र परिवारों के लिए लाभार्थीपरक योजनाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार ने पीएम मोदी के संकल्प को आत्मसात किया है। पीएम की मंशा के अनुरूप देश को जीरो पॉवर्टी के अभियान के क्रम को आगे बढ़ाने का प्रदेश सरकार ने भी संकल्प लिया है। जब देश में 78वां स्वाधीनता दिवस मनाया जा रहा है तो देश की सबसे बड़ी आजादी का राज्य यूपी पीएम मोदी के जीरो पॉवर्टी के संकल्पों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। योगी ने कहा कि हर परिवार का फैमिली आईडी बनाकर शासन की योजनाओं को 100 फीसदी सेचुरेशन के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। इसके लिए प्रत्येक परिवार को फैमिली आईडी उपलब्ध कराया जाएगा।

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दोबारा बहुमत हासिल किया और योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2022 को दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment