दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे CM योगी: वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान में होंगे शामिल

Sanchar Now
2 Min Read

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद, मुख्यमंत्री विश्व रिकॉर्ड के लिए आयोजित वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के संबंध में प्रस्तुतीकरण देखी और इसमें भाग लेने वाले सभी सहभागियों को प्रमाण पत्र वितरित क‍िया।

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री काशी की विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे। यह बैठक भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें आगामी चुनावों की रणनीतियों पर भी चर्चा भी प्रस्‍ताव‍ि‍त मानी जा रही है। मुख्यमंत्री का यह दौरा काशी क्षेत्र के विकास के साथ ही आगामी पीएम के काशी दौरे के  लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को यूपी कालेज खेल मैदान में तैयार एस्ट्रो टर्फ मैदान का निरीक्षण करेंगे। यह मैदान खेल के क्षेत्र में एक नई शुरुआत का प्रतीक है और इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके बाद, मुख्यमंत्री कालभैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम भी काशी में ही होगा। अगले दिन, यानी सोमवार को, वह सुबह गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। गोरखपुर में भी मुख्यमंत्री कई विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी लेंगे और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

पढ़ें  41 जिंदगियां बचाने वाले रैट माइनर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, दिया 50-50 हजार का चेक
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment