आईपीएल से पहले क्रिकेटर रिंकू सिंह को मिलेगा तोहफा, आज बनेंगे खेल अधिकारी, योगी देंगे नियुक्ति पत्र

Sanchar Now
3 Min Read

IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस मेगा टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मैच फिनिश करने के लिए मशहूर रिंकू का इस समय पूरे फोकस IPL पर लगा हुआ है। IPL तैयारियों के बीच रिंकू सिंह के लिए मैदान के बाहर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें एक अहम जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। रिंकू सिंह को प्रदेश में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

रिंकू सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले रिंकू समेत कई खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने जा रही है। इस सूची में रिंकू सिंह के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। पैरा एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रवीण कुमार और पेरिस ओलंपिक में हॉकी में पदक जीतने वाले राज कुमार पाल को पुलिस उप अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

CM योगी आदित्यनाथ सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

इसके अलावा पैरा एथलीट अजीत सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया जाएगा, जबकि प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी के पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह सभी नियुक्तियां उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत की जा रही हैं, जिसके जरिए ओलंपिक, पैरालंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स जैसे बड़े मंचों पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। मंगलवार यानी 24 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोकभवन में इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

पढ़ें  टूटा ऋतुराज गायकवाड़ के सब्र का बांध, 4 मैचों में हार का इसे बताया गुनहगार

29 मार्च को KKR का पहला मैच

गौरतलब है कि IPL 2026 में रिंकू सिंह की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स 29 मार्च को अपने अभियान का आगाज करेगी। KKR का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। वानखेड़े स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। रिंकू सिंह की नजरें पहले मैच से ही IPL में कमाल करने पर लगी होंगी। रिंकू लंबे समय से KKR की टीम का हिस्सा हैं। 2018 से वह KKR के साथ हैं। उन्होंने 59 IPL मैचों में कोलकाता के लिए 1099 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 30.52 और स्ट्राइक रेट 145.17 का रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment