वाराणसी में सपा नेता के घर में बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, रंगदारी देने से कर दिया था मना- इलाके में दहशत

Sanchar Now
2 Min Read

वाराणसी: अति संवेदनशील काशी विश्वनाथ परिसर के समीप दशाश्वमेध थाना के मीरघाट में रविवार की दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका गूंज उठा। फायरिंग में एक बच्चे समेत तीन लोगों को गोली लगी है। महिला को गोली के छर्रे लगे हैं। जनाकारी के अनुसार हमलावर सपा नेता विजय यादव को मारने आए थे।

पब्लिक ने एक को पिस्टल समेत पकड़ा

करीब तीन दर्जन की संख्या में हमलावर आए और पहले घर में घुस कर मारपीट की, फिर जब स्थानीय लोग जुटने लगे, तो हमलावर फायरिंग करके भागने लगे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने एक हमलावर को पिस्टल के साथ पकड़ लिया। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बना गया। वहीं, श्री काशी विश्वनाथ धाम में हाई सिक्योरिटी जोन के समीप सरेआम गोली चलने से पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

मौके पर अधिकारी, जांच में जुटी पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी संख्या में हमलावर सपा नेता विजय यादव पर हमला करने की नीयत से आए थे। मीरघाट हनुमान मंदिर के पास हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की। उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे गोली छिटक कर एक सात साल के बालक और महिला को लगी है। जनाकारी के मुताबिक, महिला विजय यादव की पत्नी बताई जा रही है। अचानक गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। लोगों ने घेरकर एक हमलावर को पिस्टल के साथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावर समीप के शीतला घाट के बताए जा रहे हैं। मौके पर जॉइंट सीपी समेत तमाम बड़े अधिकारी पहुंच कर तफ्तीश में जुट गए। बताया जा रहा है कि सपा नेता विजय यादव भी हिस्ट्री शीटर है और उस पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस हमलावरों और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

पढ़ें  यूपी में 50 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मी किए जाएंगे रिटायर, चेक किया जाएगा ट्रैक रिकॉर्ड
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment