नोएडा में पहले गोलगप्पे न खिलाने पर ग्राहक ने दुकानदार पर किया हमला, चाकू घोंपकर हुआ फरार

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा में मामूली विवाद पर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले शख्स को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर हैं. यह मामला थाना सेक्टर 49 का है.

पीड़ित 30 वर्षीय रविंद्र कुमार मूल रूप से बदायूं के रहने वाला है. वो लंबे समय से नोएडा के बरौला गांव स्थित नाले के किनारे गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता है. सोमवार शाम एक युवक उसके पास आया और जल्दी जल्दी गोलगप्पे खिलाने की बात कहने लगा. जबकि रविंद्र पहले ही खड़े ग्राहकों को गोलगप्पने खिला रहा था.

गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले शख्स को चाकू मारकर किया घायल

रविंद्र ने युवक से थोड़ा इंतजार करने को कहा. बस इसी बात पर दोनों की कहासुनी हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि युवक ने जेब से चाकू निकला और रविंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने रविंद्र को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान शुरू की

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी की पहचान 27 साल के विकास के रूप में हुई है. बताया जा रहा है की आरोपी युवक बदमाश प्रवृति है. पुलिस को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

पढ़ें  बाहुबली मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर मामले में मिलेगी बेल? इलाहाबाद HC 25 सितंबर सुनाएगी फैसला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment