पुलिस ने 7 करोड़ की अवैध शराब की नष्ट, 290 मामलों में शराब तस्करों से पकड़ी गई थी अवैध शराब

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। जिले में पुलिस के द्वारा तस्करों से पकड़ी गई शराब को न्यायालय के आदेश के बाद नष्ट किया जा रहा है। शुक्रवार को दादरी पुलिस ने भी मालखाने में रखी 7 करोड रुपए की अवैध शराब को जेसीबी चलाकर नष्ट किया गया। पुलिस ने 290 मामलो में तस्करो से पकड़ी थी ये अवैध शराब जिसे जमीन में गड्ढा खोदकर नष्ट करा दिया।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान शराब तस्करों की धरपकड़ हुई और उनसे अवैध शराब बरामद की गई थी। जिले में न्यायालय के आदेश के बाद मालखानों में रखी हुई अवैध शराब को नष्ट किया जा रहा है। दादरी पुलिस ने 2015 से लेकर 2022 तक अलग-अलग मुकदमों में पकड़ी गई शराब को शुक्रवार को नष्ट किया। दादरी पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 290 मुकदमे दर्ज किए थे और करीब 500 शराब तस्करों से 127000 लीटर अवैध शराब बरामद की थी।

गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर में करीब 15 करोड़ की शराब को अब तक नष्ट किया जा चुका है लेकिन दादरी पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई सबसे बड़ी है। दादरी पुलिस द्वारा 7 करोड़ रुपए की शराब को नष्ट किया गया है। इस शराब को पूरे नियम के तहत नष्ट किया गया। इस दौरान दादरी एसीपी, आबकारी निरीक्षक दादरी और दादरी थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद करीब 7 करोड़ रुपये की शराब को नष्ट किया गया है। यह शराब 2015 से लेकर 2022 के बीच करीब 290 मामलों में पकड़ी गई थी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment