गैस की किल्लत के बीच जिला प्रशासन सख्त, डीएम मेधा रूपम ने अधिकारियों व एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा में गैस सिलेंडर की किल्लत की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सुचारु रखी जाएगी और किसी भी स्थिति में लोगों को गैस की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कई टीमों का गठन किया गया है, जो पूरे जिले में छापेमारी कर स्थिति पर नजर रखेंगी। इसके अलावा सप्लाई इंस्पेक्टर और पुलिस की टीमों को भी लगातार फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम मेधा रूपम ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और प्रशासन लगातार इसकी आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है। इस बैठक में डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी, एडीएम अतुल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

पढ़ें  2000 ऑटोरिक्शा का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कहां और क्यों लिया ये कड़ा ऐक्शन?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment