लखनऊ: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने मंत्रियों को जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए तैनात किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में मुख्य समारोह में शामिल होंगे और तिरंगा फहराएंगे. सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में और दूसरे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक भी लखनऊ में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे.
15 अगस्त पर किस मंत्री को मिला कौन सा जिला?: राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सभी आवंटित मंत्री अपने-अपने जिलों में ध्वजारोहण करेंगे, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे.
कैबिनेट मंत्रियों को मिले जिले-
- सुरेश कुमार खन्ना: शाहजहांपुर
- भूपेंद्र चौधरी: मुरादाबाद
- सूर्य प्रताप शाही: देवरिया
- स्वतंत्र देव सिंह: गोरखपुर
- बेबी रानी मौर्य: आगरा
- लक्ष्मी नारायण चौधरी: मथुरा
- जयवीर सिंह: मैनपुरी
- धर्मपाल सिंह: बरेली
- नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’: प्रतापगढ़
- अनिल राजभर: वाराणसी
- राकेश सचान: कानपुर देहात
- अरविंद कुमार शर्मा: मऊ
- योगेंद्र उपाध्याय: फिरोजाबाद
- आशीष पटेल: मिर्जापुर
- संजय निषाद: अंबेडकरनगर
- ओम प्रकाश राजभर: गाजीपुर
- दारा सिंह चौहान: आजमगढ़
- सुनील कुमार शर्मा: गाजियाबाद
- अनिल कुमार: बिजनौर
- मनोज पांडेय: रायबरेली
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार-
- नितिन अग्रवाल: हरदोई
- कपिल देव अग्रवाल: मुजफ्फरनगर
- रवींद्र जायसवाल: भदोही
- संदीप सिंह: अलीगढ़
- गुलाब देवी: संभल
- गिरीश चंद्र यादव: जौनपुर
- धर्मवीर प्रजापति: एटा
- असीम अरुण: कन्नौज
- जे.पी.एस. राठौर: झांसी
- दयाशंकर सिंह: बलिया
- नरेंद्र कुमार कश्यप: गौतमबुद्धनगर
- दिनेश प्रताप सिंह: सुल्तानपुर
- अरुण कुमार सक्सेना: लखीमपुर खीरी
- डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’: कौशाम्बी
- अजीत सिंह पाल: औरैया
- सोमेंद्र तोमर: मेरठ
राज्यमंत्री-
- मयंकेश्वर शरण सिंह: अमेठी
- दिनेश खटीक: बुलंदशहर
- संजीव गोंड: सोनभद्र
- बलदेव सिंह औलख: रामपुर
- जसवंत सिंह सैनी: शामली
- रामकेश निषाद: बांदा
- मनोहर लाल मन्नू कोरी: ललितपुर
- संजय सिंह गंगवार: पीलीभीत
- बृजेश सिंह: सहारनपुर
- के.पी. मलिक: बागपत
- सुरेश राही: बहराइच
- प्रतिभा शुक्ला: कानपुर नगर
- राकेश राठौर गुरु: सीतापुर
- रजनी तिवारी: अयोध्या
- सतीश चंद्र शर्मा: बाराबंकी
- दानिश आजाद अंसारी: बस्ती
- कृष्णा पासवान: फतेहपुर
- विजय लक्ष्मी गौतम: संतकबीरनगर
- कैलाश सिंह राजपूत: फर्रुखाबाद
- सुरेंद्र दिलेर: हाथरस
- हंस राज विश्वकर्मा: चंदौली
