‘जो लोग गाय खाते हैं, क्या वे सूअर का दूध पीते हैं’, जब प्रोग्राम में CM योगी आदित्यनाथ ने किया सवाल

Sanchar Now
6 Min Read

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दुनिया में कोई भी देश हो वह गाय को माने या ना माने लेकिन दूध गाय का ही पीता होगा। क्या जो लोग गाय को खाते हैं क्या वे सूअर का दूध पीते हैं क्या? दूध तो गाय का ही सब लोग पीते हैं। कोई बच्चा होगा मां का ही दूध पिएगा। यानी यह प्रकृति से प्रदत्त उपहार है, दैवीय उपहार है। समुद्र मंथन से निकले वे, वे रत्न हैं जो हमें मातृशक्ति के संबोधन के साथ जोड़ता है। इसलिए भारत की ऋषि परंपरा ने उसको उसी रूप में आगे बढ़ाया। नारी गरिमा को उसकी महत्ता को हर स्तर पर सम्मान देते हुए उसको आगे बढ़ाने का काम किया।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पारित न होने देने पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित सभी विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पार्टियां महिलाओं को नेतृत्व का अधिकार नहीं देना चाहती हैं। कांग्रेस और सपा का इतिहास और उनके कारनामे महिला विरोधी हैं। मुख्यमंत्री बुधवार शाम योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में जब नया संसद भवन बना तो पीएम ने नए भवन में सबसे पहला अधिनियम नारी शक्ति वंदन का ही पारित कराया। संशोधन विधेयक के जरिये 2029 के लोकसभा चुनाव से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को कानून बनाने और उसके क्रियान्वयन में भागीदारी का अधिकार देना चाहते हैं लेकिन विधेयक के गिरने पर जश्न मनाने वाले महिला विरोधी विपक्ष को यह मंजूर नहीं है। उन्होंने इसके लिए मुख्य रूप से कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके को जिम्मेदार ठहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा के कारनामे शुरू से ही महिला विरोधी रहे हैं। कांग्रेस ने महिलाओं, दलितों, वंचितों, पिछड़ो के अधिकार में हमेशा बाधा डालने का काम किया, जबकि सपा तो घोषित रूप से नारी विरोधी है। सपा के बारे में यह कहा भी जाता है, ‘देख सपाई, बिटिया घबराई।’

पढ़ें  चारधाम यात्रा मॉक ड्रिल में दिखी आपसी तालमेल की कमी, गलत दिशा में दौड़ा दी गाड़ी!

बंगाल में आधी आबादी ने लिया सत्ता परिवर्तन का संकल्प

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में अपनी एक चुनावी रैली का संस्मरण साझा करते हुए कहा कि वहां की आधी आबादी ने सत्ता परिवर्तन का संकल्प कर लिया है। उन्होंने बताया कि हावड़ा के पास टीएमसी का प्रत्याशी, भाजपा उम्मीदवार को मंच नहीं लगाने दे रहा था। वहां उनका हेलीकॉप्टर उतरने से 15 मिनट पहले हजारों की संख्या में नारी शक्ति आ गईं और उन्होंने 45 डिग्री तापमान में भाजपा का समर्थन किया। बंगाल की बहन-बेटियां भाजपा को जिताकर भेजेंगी।

पुलिस में 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती को अनिवार्य किया

योगी ने कहा कि 2017 के पहले सपा सरकार में मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोगों ने बेटियों को स्कूल भेजना बंद कर दिया था। आज बेटियां बिना रोक-टोक स्कूल जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 1947 से लेकर 2017 तक यूपी पुलिस में सिर्फ 10 हजार महिलाओं की भर्ती हुई थी, जबकि 2017 के बाद यह संख्या 44 से 45 हजार है। प्रदेश में पुलिस भर्ती होने पर 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती को अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से नौ लाख से अधिक की सरकारी नौकरियों में भर्ती हुई है और इनमें पौने दो लाख महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएसएमई रिवाइवल से तीन करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। प्रदेश में 21 हजार से अधिक स्टार्टअप शुरू हुए हैं और इनमें आधी भागीदारी महिलाओं की है।

भारत की परंपरा में प्रतिष्ठित है मातृशक्ति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भारत के इतिहास और इसकी परंपरा में मातृशक्ति सदैव प्रतिष्ठित रही है। माताओं के नाम से जोड़कर भगवान राम को कौशल्यानंदन, प्रभु कृष्ण को यशोदानंदन, भीष्म पितामह को गांगेय, अर्जुन को कौंतेय कहा जाना इसी का प्रमाण है। श्रीराम में श्री शब्द माता सीता के लिए है। सियावर रामचंद्र के जयकारे में भी पहले माता सीता का नाम जोड़कर लगाया जाता है। श्रीकृष्ण की धरा मथुरा-वृंदावन में हर संबोधन राधे-राधे के नाम से शुरू होता है। काशी में नमः पार्वती पतये का उद्घोष होता है। देवतुल्य नदी गंगा को भी मां गंगे कहा जाता है। गाय को गोमैया कहा जाता है। ये सभी मातृशक्ति के संबोधन से ही जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी देश हो, वह गाय को माता भले न माने लेकिन दूध वह गाय का ही पीता है। सवाल भी उठाया कि जो लोग गाय खाते हैं, वे सुअर का दूध पीते हैं क्या? इसका जवाब भी उन्होंने खुद नहीं में दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment