मिसेज उत्तर प्रदेश के मंच पर दादरी की डॉ. पल्लवी शर्मा का जलवा, फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के दादरी की रहने वाली डॉ. पल्लवी शर्मा ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार व्यक्तित्व के दम पर प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिसेज उत्तर प्रदेश’ सीजन-4 में उन्होंने फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल कर दादरी और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, परिचितों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

दरअसल, 15 नवंबर 2026 को लखनऊ के होटल रमाडा में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच डॉ. पल्लवी शर्मा ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के समापन पर उन्हें फर्स्ट रनर-अप के खिताब से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मिस बुल्गारिया मंच पर मौजूद रहीं और उन्होंने डॉ. पल्लवी को सम्मानित किया।

चिकित्सा के क्षेत्र में भी बना रखी है पहचान

डॉ. पल्लवी शर्मा दादरी में ‘डॉ. पल्लवी शर्मा स्किन, हेयर एंड लेजर क्लिनिक’ का संचालन करती हैं। वह त्वचा, बालों और लेजर केयर से जुड़ी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों के बीच भी अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाया है।

परिवार की जिम्मेदारियों के साथ हासिल की उपलब्धि

डॉ. पल्लवी शर्मा दो बच्चों की मां हैं। उनके बड़े बच्चे की उम्र 9 वर्ष और छोटे बच्चे की उम्र 7 वर्ष है। बच्चों की परवरिश, परिवार की जिम्मेदारियों और अपने क्लिनिक के संचालन के बीच उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए समय निकाला। उनकी यह उपलब्धि बताती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के साथ महिलाएं अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। उनके पति पवन शर्मा व्यवसायी हैं और अपना कारोबार संचालित करते हैं। परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी और गर्व का माहौल है।

पढ़ें  मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब व लाजिस्टिक हब से कनेक्टिविटी होगी बेहतर

महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

डॉ. पल्लवी शर्मा की सफलता केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता में खिताब जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक है, जो परिवार और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाते हुए अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। लखनऊ के मंच पर मिली इस उपलब्धि ने दादरी को प्रदेश स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी जताई है।

संचार Now | एहसास बदलाव का…

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment