खेती और हिंसा वाली जगहों पर ड्रोन करेगा निगरानी, लॉयड इंस्टीट्यूट में ड्रोन शो का हुआ आयोजन

Sanchar Now
3 Min Read

लॉयड इंस्टिट्यूट में ड्रोन शो का हुआ आयोजन, किसानों व पुलिस के लिए विशेष ड्रोनों का किया गया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के खेल मैदान में बुधवार को ड्रोन शो का आयोजन किया गया। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में पहली बार किसी कॉलेज परिसर में दोनों का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम दादरी कोमल पवार और एसीपी अरविंद कुमार मौजूद रहे।

लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष मनोहर थहरानी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लॉयड स्टील सेंटर के माध्यम से ग्रेटर नोएडा के आसपास के किसानों और पुलिस के जवानों को की जरूरत के अनुसार ड्रोन का प्रशिक्षण मुफ्त में करवाया जाएगा। इस मौके पर लॉयड कॉलेज के निर्देशक डॉ राजीव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेटर नोएडा में पहली बार ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है इस शो में 5 ड्रोन को हवा में उड़ाया गया सभी ड्रोन की अलग-अलग विशेषता है।

किसान की खेती के लिए एग्रीकल्चर ड्रोन

राजीव अग्रवाल ने बताया कि लॉयड स्किल सेंटर में हमारे शिक्षकों और छात्रों के द्वारा कृषि कार्यों में सहयोगी ड्रोन को विकसित किया गया है एक विशेष ड्रोन को भी आज इस शो में प्रदर्शित किया गया जिसके माध्यम से हिंसा वाले क्षेत्र में आसानी से निरीक्षण किया जा सकता है और जो भी निर्देश होगा उसे ड्रोन में लगे माई के माध्यम से तेजी से प्रसारित किया जा सकता है। देश में आए दिन बढ़ने वाली हिंसा और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में आक्रोशित भीड़ व संगीन गलियों में प्रशासनिक अधिकारी तेजी से सूचना प्रसारित नहीं कर पाते इस स्थिति से निपटने के लिए ड्रोन काफी मददगार होगा जिसके माध्यम से आसानी से संगीन गलियों में भी संदेश प्रसारित किया जा सकता है।

पढ़ें  पहले प्यार फिर बेवफाई और फिर हत्या... यही है शिव नाडर यूनिवर्सिटी के दोहरे हत्याकांड की सच्चाई
हिंसा वाली जगहों पर निगरानी व सूचना प्रसारित करने वाला आईजी माइक्रो ड्रोन

लॉयड स्किल सेंटर के प्रमुख डॉ मनीष सारस्वत ने बताया कि हमारे यहां नियमित रूप से ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है साथ ही ईवी और लिथियम आयन बैटरी से जुड़े कई रोजगार परक सर्टिफिकेशन कोर्स भी चलाई जाते हैं इस मौके पर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ एन राव विभागों के अध्यक्ष सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

स्काई हॉक ड्रोन

लॉयड इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के खेल मैदान में बुधवार को ड्रोन शो के दौरान खेती के लिए एग्रीकल्चर, पुलिस व प्रशासन के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी और सूचनाएं प्रसारित करने के लिए आईजी ड्रोन माइक्रो, स्काई हॉक ड्रोन और डेल्टा 400 ड्रोन पेश किए गए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment