ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध किसान सभा ने किया अनिश्चित कालीन आंदोलन का ऐलान, 14 फरवरी को दादरी विधायक के घर का करेंगे घेराव

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुध नगर इकाई की जिला कमेटी समेत सभी प्रभावित गांवों की कमेटियों की बैठक खानपुर गांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खानपुर गांव के प्रधान एवं किसान सभा के जिला सचिव मनोज भाटी द्वारा की गई। बैठक में किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया है इसके साथ ही आगामी 14 फरवरी को दादरी विधायक के घर का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।

रविवार को हुई बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारियों एवं सरकार की नीयत हमारी आबादियों एवं प्लाटों को लेकर खराब हो गई है। वह नाजायज तौर पर किसानों की आबादियों को तोड़कर अपने सगे संबंधियों नाते रिश्तेदारों को आवंटित करना चाहते हैं। किसान सभा के उपाध्यक्ष ब्रह्मपाल नागर ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण किसानों की आबादीयों के विरुद्ध नाजायज तौर पर धारा 10 के नोटिस भेज रहा है। हमारे संज्ञान में कई मसले आए हैं जिनमें आबादी की लीज बैक का प्रस्ताव पास होने के बावजूद प्राधिकरण ने आबादी को तोड़ने के नोटिस भेजे हैं।

किसान सभा के सचिव मनोज प्रधान ने कहा कि प्राधिकरण किसानों के साथ नाजायज करते हुए किसानों के प्रवेश को प्राधिकरण में बाधित कर रहा है जिससे कि किसान अपनी वाजिब बात के लिए अधिकारियों से मिलकर दबाव नहीं डाल सके। सिरसा गांव के प्रधान जोगिंदर ने कहा कि हमें बड़ी एकजुटता की आवश्यकता है प्राधिकरण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों की आबादी यों एवं प्लाटों में अपने निजी फायदे के लिए धंधा ढूंढ लिया हैं जिससे किसानों का शोषण किया जा रहा है। उनकी संपत्ति को छीन कर संपत्तिशाली लोगों को नाजायज तौर पर देने की साजिश चल रही है।

पढ़ें  शारदा विश्वविद्यालय में ‘जीवन की उत्पत्ति’ पर विशेष व्याख्यान, IISc के वैज्ञानिक पद्मनाभन बालाराम ने साझा किए शोध अनुभव

बैठक में उपस्थित किसानों ने निम्न प्रस्ताव पास किए जिनमे किसानों की आबादी प्लॉट रोजगार एवं अन्य मुद्दों को लेकर 14 मार्च से प्राधिकरण का घेराव कर अनिश्चितकालीन स्थाई धरना दिया जाएगा। इसके साथ ही जनता के सभी प्रतिनिधियों को किसानों की समस्याओं के संबंध में घेराव कर ज्ञापन दिया जाएगा। इस क्रम में 14 फरवरी को विधायक तेजपाल नागर का घेराव करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

वही बुधवार को प्राधिकरण के अधिकारियों से मिलकर 7 फरवरी के आंदोलन के दौरान सीईओ से हुई वार्ता में सहमति के बिंदुओं पर तेजी लाने के लिए दबाव डाला जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गटा की अन्य सभी किसान संगठनों एवं विपक्षी पार्टियों का आंदोलन के संबंध में सहयोग प्राप्त कर एकता कायम कर प्राधिकरण के विरुद्ध सभी को गोलबंद किया जाएगा। जिससे कि 14 मार्च के आंदोलन में अधिक संख्या में किसान शामिल हो सकें।

बैठक में घोड़ी से तेजपाल प्रधान किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर, उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मपाल सूबेदार, लाला व पीतम खोदना खुर्द, सचिव बिजेंद्र नागर, पतवारी से सुरेश यादव, मुखिया जी, रामपुर गांव से सचिव अजय पाल भाटी, इंद्रजीत भाटी, मोहित कसाना, सिरसा गांव के प्रधान जोगिंदर व धर्मवीर व खानपुर से सुरेंद्र भाटी, सुधीर भाटी सहित दर्जनों अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment