उत्तराखंड का आर्थिक सर्वेक्षण जारी, जीएसडीपी में 7.23 फीसदी की हुई बढ़ोत्तरी, पढ़ें पूरा डिटेल

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तराखंड के आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम ने जानकारी दी। सचिवालय मीडिया सेंटर सभागार में उन्होंने पत्रकारवार्ता की। प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नियोजन विभाग ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण जारी किया। उन्होंने पिछले चार वर्षों के तुलनात्मक आंकड़े भी सामने रखे ।

नियोजन विभाग के अनुसार 2022 की अपेक्षा राज्य की जीएसडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि दर्ज की गई है। 2022 में राज्य की जीएसडीपी का आकार 2.54 लाख करोड़ था, जो बढ़कर 3.81 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी हुई है।विज्ञापन

2022 में जहां प्रति व्यक्ति आय एक लाख 94 हजार थी। वो बढ़कर अब दो लाख 73 हजार हो गई है । 2022 की अपेक्षा गरीबी इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई है । 9.7% से गिरकर गरीबी इंडेक्स 6.92 फीसदी रह गया है ।  बताया कि राज्य में एमएसएमई सेक्टर में भी अच्छी ग्रोथ हुई है। इसके तहत 2022 में करीब 59 हज़ार उद्योग थे। पिछले चार वर्षों में इनकी संख्या बढ़कर 79 हजार से अधिक पहुंच गई है। इससे करीब साढ़े चार लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है ।

प्रमुख सचिव ने कहा कि 2022 में राज्य में बड़े उद्योगों की संख्या107 थी, जो अब 128 हो गई है। पिछले चार साल में स्टार्टअप की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। 2017 में एक भी स्टार्टअप नहीं था। 2022 में 702 स्टार्टअप रजिस्टर्ड हुए, जिनकी संख्या अब -1750 पहुंच गई है।

पिछले चार वर्षों में राज्य में 885 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण हुआ। सोलर पॉवर प्लांट से बिजली उत्पादन में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। 2022 में सोलर से 439 मेगावाट बिजली पैदा हो रही थी, जो अब बढ़कर 1027 मेगावाट हो गई है। चावल, मिल्क और फिश प्रोडक्शन में भी ग्रोथ हुई है। राज्य की जीएसडीपी में सबसे ज़्यादा योगदान 26.02 % मैन्यूफ़ेक्चर सेक्टर का है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment