इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू, H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव, एक्टर बोले- सच में ठीक नहीं हूं, बेंगलुरू शो कैंसिल

Sanchar Now
3 Min Read

इस वक्त ‘आवारापन 2’ की सफलता का स्वाद चख रहे इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही H1N1 टेस्ट करवाया था, जो पॉजिटिव आया है। डॉक्टरों ने एक्टर को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। इमरान हाल ही काम के सिलसिले में रांची गए थे और वहां से लौटने के बाद उन्होंने टेस्ट करवाया। पिछले कुछ दिनों से इमरान हाशमी की तबीयत ठीक नहीं थी।

इमरान हाशमी ने हाल ही एक पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें बताया था कि उनकी सेहत ठीक नहीं है और इसलिए अपना बेंगलुरु वाला शो कैंसिल कर दिया है। पर उन्होंने यह नहीं बताया था कि उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है। डॉक्टरों ने अब इमरान हाशमी को एहतियात बरतने, आइसोलेशन में रहने और पूरी तरह से ख्याल रखने को कहा है।

इमरान हाशमी कुछ दिनों से थे बीमार, बेंगलुरु शो कैंसिल

वहीं, पोस्ट में इमरान हाशमी ने लिखा था, ‘हैलो बेंगलुरु, मेरी तबीयत बहुत खराब है और बदकिस्मती से मैं बेंगलुरु शो में नहीं आ पाऊंगा। लेकिन पिक्चर अभी खत्म नहीं हुई है, बस पोस्टपोन हुई है। मैं आप सभी से 12 सितंबर, शनिवार को सनबर्न यूनियन में मिलूंगा। आपकी टिकटें नई तारीख के लिए भी वैलिड रहेंगी। आप लोगों से मिलने का बेसब्री से इंतजार है।’

रांची में थे इमरान हाशमी, मेडिकल टेस्ट पॉजिटिव, स्वाइन फ्लु की पुष्टि

‘इंडियाटुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के सिलसिले में ट्रैवल कर रहे थे और हाल ही रांची में थे। वह अपनी नई फिल्म G9 की भी शूटिंग कर रहे हैं, जिसका टीजर हाल ही रिलीज किया गया। लौटने के बाद, इमरान हाशमी को कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं लग रही थी, जिसके कारण उन्होंने मेडिकल टेस्ट करवाया और उसका रिजल्ट पॉजिटिव निकला। उसमें इमरान को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई।

पढ़ें  मम्मी- पापा बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, प्रेग्नेंसी पर कपल ने तोड़ी चुप्पी!

इमरान की ‘आवारापन 2’ का जलवा, छप्परफाड़ कमाई

इमरान के करियर की बात करें, तो इस वक्त वह ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जो हाल ही रिलीज हुई और रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। Sacnilk के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने 15 दिनों में देशभर में ₹173.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹145.45 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने ₹205.35 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment