भूमि पेडनेकर ने हाल में CJP के Neet-UG प्रोटेस्ट के खिलाफ एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं के खिलाफ अपना पोस्ट लिखा था। हालांकि, इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। अब उनकी एक एक्टिंग कोच ने पोस्ट शेयर कर भूमि को उनके पुराने दिन और बुरे बर्ताव के बारे में याद दिलाया है। उनकी एक्टिंग टीचर ने अपने पोस्ट में बताया कि भूमि खुद भी कितना बुरा बर्ताव करती थीं।
भूमि पेडनेकर की टीचर ने उन्हें याद दिलाया उनका समय
श्रुति देसाई नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने खुद को भूमि की एक्टिंग टीचर बताते हुए लिखा, ‘भूमि पेडनेकर, मुझे याद कि मैं कुछ समय के लिए मुंबई के एक एक्टिंग स्कूल में आपकी टीचर थी। अफसोस की बात ये है कि मुझे याद है कि आप खुद अपनी टीचर के प्रति कितनी बदतमीज और तिरस्कारपूर्ण रवैया रखती थीं। क्या आप अपने नए नजरिए और सोच के बारे में बता सकती हो कि आपके विचार एकदम से कैसे बदल गए हैं?’
भूमि ने युवाओं के खिलाफ कही थी ये बात
दरअसल, हाल में भूमि ने एक वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के लिए अपशब्द बोलने वाले युवाओं की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, ‘अभी जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हो रहा है और हमारे देश के युवा जिस तरह से बात कर रहे हैं, हम ऐसे बात नहीं करते हैं। हम देश के सबसे ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं और बात सिर्फ पद की नहीं है, क्या हम अपने घर के बुजुगों से भी कभी ऐसे बात करेंगे? क्या हम सच में गाली भरी भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं?’
भूमि ने कहमारे कल्चर को बताया था रीड की हड्डी
भूमि ने आगे कहा कि ये हमारा कल्चर नहीं है, ये गलत है, और इस बात ने मुझे सच में परेशान किया है। इसलिए मैं सामने आकर इस बारे में बात नहीं करना चाहती थी। कोई देश तभी आगे बढ़ेगा जब हम अपनी कमियों और अच्छाइयों, दोनों पर बात करेंगे। हमारा कल्चर, हमारा वैल्यू सिस्टम हमारी रीड जकी हड्डी है। हमें ऐसे भटकना नहीं चाहिए। वरना हम सही बातें भी नहीं कह पाएंगे। भूमि को इस पोस्ट के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल किया था। अब उनकी टीचर सामने आई हैं और उन्होंने खुद भूमि के उस बर्ताव को याद दिलाया है जब वो खुद अपनी टीचर की इज्जत नहीं करती थीं।
