शर्मनाक – गांव के दबंगों के डर से 3 नाबालिग बेटियों की छुटी कॉलिज की पढ़ाई

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों से पीड़ित परिवार डरा हुआ है जिसकी वजह से उन्होंने अपनी तीन बेटियों को कॉलेज जाने से रोक लिया है पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है वही पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं की जिसके चलते उनकी बेटियों के साथ कभी भी आपराधिक घटना हो सकती है आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं जिनके डर की वजह से परिवार ने बेटियों की पढ़ाई बीच में ही रोक दी है और उनको स्कूल जाने से मना कर दिया है।

दरअसल दनकौर थाना क्षेत्र के गांव में पीड़ित परिवार की पांच बेटियां 8 जनवरी को गांव के ही साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गई थी तभी गांव के दबंगों ने उनके साथ छेड़छाड़ व मारपीट की घटना को अंजाम दिया परिजनों ने बताया कि इस घटना में दो बहनों को चोट आई हैं जिसके बाद उनका दनकौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई दिनों तक इलाज चला। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत दनकौर पुलिस चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामान्य धाराओं में कार्रवाई की जिसकी वजह से आरोपी 2 दिन बाद ही जेल से छूट कर वापस आ गए। इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें नाबालिक लड़कियों के भाई ने न्याय की गुहार लगाई है।

पढ़ें  तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक स्कूटी सहित चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद

जेल से छूटकर आए आरोपियों ने पीड़ित परिवार को दी धमकी

पीड़ित परिवार ने बताया कि जेल भेजे गए दो आरोपी दो दिन बाद ही जेल से छूटकर आ गए जिसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी बहन बेटियों के लिए भी अभद्र भाषा लिखकर उनको बदनाम किया है। जिसके कारण पीड़ित पक्ष डरा हुआ है आरोपियों के द्वारा दोबारा ऐसी घटना को अंजाम देने की धमकी के बाद परिवार के लोग सहमे हुए हैं पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी दो बेटियां कक्षा 11 में जबकि एक बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है यह बेटियां गांव से 4 किलोमीटर दूर दूसरे गांव के इंटर कॉलेज में पढ़ने जाती हैं।

दबंगों के डर से कॉलेज जाने से बेटियों को रोका

पीड़ित परिवार ने बताया कि उसकी 3 बेटियां पढ़ाई के लिए गांव से 4 किलोमीटर दूर दूसरे गांव के इंटर कॉलेज में जाती हैं दबंग उन्हीं के गांव के हैं जो अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। जेल से छूटकर आने के बाद उन्होंने पीड़ित परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी जिसके कारण पीड़ित परिवार डरा हुआ है और उसने बेटियों को कॉलेज जाने से रोक लिया है दबंगों के कारण बेटियों की पढ़ाई बीच में ही छूट गई है।

दनकौर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों को जेल भेज दिया जिसके बाद आरोपियों को जिला न्यायालय से जमानत मिल गई। जिसके बाद आरोपियों ने गांव में आकर सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवार के लिए अभद्रता। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने दोबारा मामले की शिकायत की। जिसमे पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पढ़ें  अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य की कार व बाइक का पुलिस ने किया सीज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment